दाहरसेन मंडल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

Untitledअजमेर, 6 जनवरी। लोकसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस मुक्त बूथ का नारा दिया है। दाहरसेन मंडल के सम्मेलन में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एकस्वर में संकल्प दोहराया कि इस चुनाव में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी 188 बूथों पर पार्टी को जीत दिलाएंगे। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे अभी से अपने-अपने बूथों पर जिम्मेदारी संभाल कर 29 जनवरी को अपना संकल्प पूरा करने की दिशा में जुट जाएं।
भाजपा दाहरसेन मंडल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आज फॉयसागर रोड स्थित दोसी वाटिका में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस ने देश और प्रदेश की सत्ता में रहते हुए गांव, गरीब और किसान के लिए कुछ नहीं किया। वे गरीबी हटाओ का नारा सिर्फ चुनाव जीतने के लिए इस्तेमाल करते रहे। लेकिन हमने अपना हर फैसला आम आदमी को ध्यान में रख कर लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जनधन योजना, 12 रुपए में बीमा, उज्जवला एवं अन्य योजनाओं ने देश में बड़ी संख्या में आमजन को कवर करते हुए राहत दी। पूरे देश में गरीब व्यक्तियों को इन योजनाओं से सामाजिक सुरक्षा में कवर किया गया है।
उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रदेश में मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में अन्नपूर्णा रसोई, भामाशाह योजना, भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना, राजश्री योजना, पेंशन योजना एवं अन्य योजनाओं से राहत प्रदान की गई है। कार्यकर्ता आमजन तक इन योजनाओं की जानकारी पहुंचाएं।
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने सम्मेलन में कांग्रेस मुक्त बूथ का नारा दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कांग्रेस को प्रत्येक बूथ पर हराना है। भाजपा का कार्यकर्ता सबसे निष्ठावान कार्यकर्ता है। अगर कार्यकर्ताओं ने ठान लिया तो फिर कोई शक्ति हमें बूथ पर जीतने से रोक नहीं सकती। इस चुनाव में हम पिछली बार से भी बड़ी जीत हासिल करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सशक्त नीतियों से पूरे देश में कांग्रेस सिमटती जा रही है। हमने शहर में विकास के नए आयाम तय किए हैं। राजस्थान में भाजपा विकास की पर्याय बन गई है। हमने बिना भेदभाव प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य करवाए हैं।
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान के शहर और गांव विकास के पथ पर अग्रसर हैं। भाजपा सबको साथ, सबका विकास के मूल मंत्र पर काम करने वाली पार्टी हैं। कांग्रेस ने अपनी आंखों पर काला चश्मा चढ़ा रखा है इसलिए उन्हें विकास नजर नहीं आता है। हमने जो काम कराए वो सबको दिखते हैं। आनासागर के चारों ओर पाथवे का निर्माण, सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लासरूम, क्षेत्र के गांवों में आजादी के बाद पहली बार घर घर पेयजल आपूर्ति, रेलवे स्टेशन का नया प्रवेश द्वार, शहर व गांवों की सडक़ों का सुदृढ़ीकरण, मुख्य मार्गों पर पोललेस व अंडर ग्राउंड केबलिंग सहित कई ऐसे कार्य हैं जिनसे बड़ी संख्या में आमजन को राहत मिली है।
उन्होंने कहा कि हमने प्रत्येक क्षेत्र में सडक़, पानी, बिजली एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं के काम कराए हैं। आने वाले सालों में अजमेर देश के विकसित शहरों की कतार में खड़ा होगा। कार्यकर्ता शहर में कराए गए कामों की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं।
सम्मेलन में लोकसभा चुनाव प्रभारी श्री श्याम सुंदर शर्मा ने मेरा बूथ, अजेय बूथ, मेरा बूथ, कमल का बूथ नारा दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता कमल के फूल को ही अपना प्रत्याशी मान कर चुनाव में जुट जाएं। हमारे पन्ना प्रमुखों के कारण ही आज हम विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी हैं। हमारे पन्ना प्रमुख ही इस चुनाव में भी हमें जीत दिलाएंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रहलाद पंवार ने कहा कि भाजपा में कोई भी सामान्य कार्यकर्ता अपनी योग्यता के बल पर शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। महापौर श्री धर्मेंद्र गहलोत ने कहा कि हम अपनी सांगठनिक शक्ति के बल पर कांग्रेस को हराएंगे। आज पूरे विश्व में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की धाक है। शहर अध्यक्ष श्री अरविंद यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर का संगठन चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। हमने सभी मंडलों में बूथ स्तर तक ही नहीं बल्कि पन्ना प्रमुख तक की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सम्मेलन में शहर जिला महामंत्री रमेश सोनी एवं जयकिशन पारवानी, धर्मेश जैन, मंडल अध्यक्ष श्री राजकुमार ललवानी, महामंत्री दीपक शर्मा, धर्मराज गौतम, सुलोचना शुक्ला, विकास जैन, दयालराम सिवासिया, डीपी शर्मा, शमशेर सिंह रावत, शंकर सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, श्याम सुंदर जोशी, महेंद्र जैन मित्तल, ज्ञानचंद सारस्वत, कुंदन वैष्णव, प्रकाश मेहरा, वीरेंद्र वालिया, चंद्रेश सांखला, भंवर सिंह चैहान, रोशन महाराज, जय सिंह रावत, सुभाष काबरा, सोमरत्न आर्य, सीताराम शर्मा, रवि खंडेलवाल, जयकिशन सोनी, विनोद कंवर राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।
क्षेत्र के 51 कांग्रेसजनों ने ली भाजपा की सदस्यता
सम्मेलन में वार्ड 3 के पार्षद श्री ज्ञानचंद सारस्वत के प्रोत्साहन पर क्षेत्र के नरैन्द्र गहलोत, प्रकाश देतवाल, महैन्द्र धोलपुरिया, फूलचन्द नोगिया, रणवीर सिंह, घनश्याम गहलोत, वीरेन्द्र, मनमोहन सहित 51 कांग्रेसजनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
(2)
देवनानी ने वार्ड 46 में 02 बूथों पर कार्यकर्ताओं से किया संवाद
शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री वासुदव देवनानी ने आज अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र के वार्ड 46 में बूथ संख्या 92 व 176 में कार्यकर्ताओं से सम्पर्क कर क्षेत्र की चुनावी रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने घूघरा घाटी, हर्ष विहार काॅलोनी क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष रामसिंह चैहान के साथ बूथ कार्यसमिति के सदस्यों से सम्पर्क किया तथा सोफिया स्कूल के पास एवं भोंपो का बाड़ा क्षेत्र में बूथ अध्यक्ष अजीत मारोठिया के साथ बूथ कार्यसमिति के सदस्यों से सम्पर्क कर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान कराये जाने के लिए पन्ना प्रमुखों को जिम्मैदारी सौंपी।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा सरकार के 4 वर्ष के कार्यकाल में अजमेर उत्तर विधान सभा क्षेत्र में विकास के महत्वपूर्ण आयाम स्थापित हुए है। कार्यकर्ता क्षेत्र में कराये गये विकास कार्यो की जानकारी आमजन तक पहुंचाए।
(3)
भाजपा बजरंग मण्डल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कल 7 जनवरी को

अजमेर, 5 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर के बजरंग मण्डल का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कल दिनांक 7 जनवरी को दोपहर 4 बजे लोहागल रोड़ स्थित लक्ष्मी नयन समारोह स्थल पर आयोजित होगा।
सम्मेलन में बजरंग मण्डल के वार्ड संख्या 45, 46, 47, 48, 49, 50, 51, 54, 55 एवं गांव माकड़वाली व लोहागल के समस्त भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
सम्मेलन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अरूण चतुर्वेदी, लोकसभा उपचुनाव प्रभारी व पूर्व आरपीएससी अध्यक्ष श्री श्यामसुन्दर शर्मा, अजमेर उत्तर क्षेत्र के चुनाव प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रहलाद पंवार, शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी, शहर जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव आदि कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे।

error: Content is protected !!