महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया सरवाड़ का दौरा

VID_20180107_12571_4109सरवाड़-अजमेर[इक़बाल खान]
राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता दवे और राजस्थान प्रदेश महिला अध्यक्ष रेहाना रियाज ने की शिरकत। गांधी चौक में कांग्रेस महिला सभा को किया सम्बोधित। सुष्मिता दवे ने पहले रामदेव जी के मन्दिर में दर्शन किये उसके बाद गांधी चौक स्टेज पर पहुंची पहुंचने पर हजारों महिलाओं ने तालियां तालियां बजाते हुए स्वागत किया उसके बाद महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुष्मिता देवी हरियाणा रियाज को 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। रिहाना रियाज ने भाजपा सरकार पर जमकर बरसते हुए निक्कमी सरकार बताते हुए भाजपा सरकार द्वारा कालेधन,नोटबंदी,15 लाख रोजगार, के बारे में खुलकर खरी खोटी सुनाई।और कहा की अब दोबारा इस भाजपा सरकार के बहकावे में नहीं आना। भाजपा सरकार ने भारत की जनता के साथ सिर्फ छलावा किया है 15 लाख रुपए खाते में आने का झूठा झांसा देकर जनता को बेवकूफ बनाया है। और वोट वसूला है।और देश की जनता बार-बार बेवकूफ बनने के लिए तैयार नहीं है राजस्थान की जनता कालेधन,नोटबन्दी, बेरोजगारी किसानों पर अत्याचार का बदला लेने के लिए आगामी चुनाव का बखूबी से इंतजार कर रही है। साथ ही महिलाओं से शपथ दिलाई के आगामी उपचुनाव में डॉ रघु शर्मा को वोट देकर विजय बनाये। क्योंकि रघु शर्मा ही एक ऐसा नेता है ऐसा नेता है जो विकास की गंगा बहा देंगे। पहले ही कांग्रेसन के कार्यकाल में करोडो की लागत से केकड़ी में विशाल अस्पताल बनवाया है।जिसमे आज इस भाजपा सरकार से डॉक्टरों की व्यवस्था नही हो पा रही है।सरकार की नाकामी आप महिलाओ के सामने है।महिलाओ से अजमेर उपचुनाव को लेकर की चर्चा और रघुशर्मा को वोट देकट विजय बनाने की अपील। साथ ख्वाजा फकरुद्दीन चिश्ती की दरगाह में फूल और चादर पेश कर देश की अमन चेन की दुआ की।

पार्षद अतीक तँवर सरकार की खुबिया गिनाई-वोट की अपील

प्रदेश उपाध्यक्ष रघु शर्मा के कार्यकाल में हुए निर्माण कार्य को गिनाते हुए डॉ रघु शर्मा को उपचुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट देकर विजय दिलाने की जनता से अपील की। और बताया कि कॉलेज का निर्माण कांग्रेस के कार्यकाल में हुआ था जिसका श्रेय भाजपा सरकार ने लिया। अस्पताल कांग्रेस और रघुशर्मा के कार्यकाल में हुआ था। लेकिन आज भाजपा के कार्यकाल में डॉक्टरों की व्यवस्था भी नही हो पा रही है कितनी शर्म की बात है और इससे बड़ी शर्म की बात यह की आज इन अस्पताल में महिला डॉक्टर नही है। जिसके कारण महिला की डिलेवरी पुरुष डॉक्टर करवा रहे है।कितनी शर्म की बात है लेकिन आज भाजपा सरकार से डॉक्टर भी खुश नही है। किसान खुश नही है। कर्मचारी खुश नही है।महिलाये खुश नही,ना पत्रकार खुश,इस सरकार से कोई भीं खुश नही है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की आज विधायक मोहदय लोगो से कहते फिरते है की हम भाई छः। इतने दिन कहा गए थे विधायक मोहदय ,क्या इतने दिन आप सब भाई नही थे। जागो भाईयो जागो आज तुम्हारी बारी आई है अपनी अक्ल लगाओ दिखाओ पर मत जाओ।केकड़ी संसदीय सचिव को आढे हाथ लेते हुए कहा की भाजपा सरकार की एक गाड़ी क्षेत्र में दौरा कर लोगो से सम्पर्क बड़ा रही है। यह सरकार मतलबी है मेरे भाईयो और बहनो।इस सरकार जब वोट की जरूरत पड़ती है तब यह भाजपा सरकार जनता की और मुह करती है।और चार वर्ष पहले महारानी ने केकड़ी,सरवाड़ का दौरा किया था और आज जब फिर चुनाव नजदीक आये है तो महरानी की नींद खुल गयी और लोगो के बिच आकर जनसुवाई कर रही है। और सुनवाई भी जाति के हिसाब से कर क्षेत्र के लोगो को जाति में बात दिया यह बात भी लोगो के दिलो में चुभ गयी है। जिसका सीधा असर आने वाले चुनाव में पड़ेगा। लेकिन जनता काफी जागरूक हो चुकी है। राजस्थान की जनता आज हर हाल में राजस्थान में बड़ा बदलाव चाह रही है। और जो जनता चाह लेती वही होता है। जनता से बड़ी अदालत कोई और अदालत हो ही नही सकती।इस बात को सुनकर महिलाये कांग्रेस जिंदाबाद रघु शर्मा जिंदाबाद राहुल गांधी जिंदाबाद सचिन पायलट जिंदाबाद के नारे गूंज गूंजने लगी। कार्यक्रम में मौजूद रहे पार्षद अतीक तंवर,रामस्वरूप प्रजापति,इमरान त
तँवर,सोजी राम जाट,कांग्रेस कमेटी, अध्यक्ष मौलाना अब्दुल शकूर, कॉलेज अध्यक्ष सुनीता सोनी,अलका सोनी, बालमुकुंद वैष्णव सूरजपुरा, महिला नगर अध्यक्ष ओमां मालाकार, केकड़ी नगर अध्यक्ष हवा परासर, इक़बाल खान गोरी, पार्षद रहिस जारोली,फिरोज हलसोरि,पूर्व पार्षद शमसुद्दीन कुरेशी,छगन रेगर, आदि कांग्रेस कार्यकर्त्ता सहित हजारो महिला मौजूद रही।

इक़बाल खान
सरवाड़-अजमेर
9610747473

error: Content is protected !!