भगवंत यूनिवर्सिटी में छात्रों ने किया हंगामा

अजमेर। भगवंत विश्वविद्यालय के सैंकड़ों छात्रों ने कक्षाओं का बहिष्कार कर सड़कों पर उतर कर हंगामा मचाया। विश्वविद्यालय प्रशासन पर गुमराह कर प्रवेश देने का आरोप लगा रहे इन छात्रों को काबू करने के लिए भगवंत विश्वविद्यालय प्रशासन ने परिसर में बाकायदा लठैत तक तैनात कर दिए।
भगवंत विश्वविद्यालय के सैंकड़ों छात्र विश्वविद्यालय से प्रवेश निरस्त करवा कर किसी और विश्वविद्यालय में प्रवेश की बात कर रहे हैं। भगवंत विश्वविद्यालय प्रशासन ने विरोध की आवाज को दबाने के लिए छात्रों के एक गुट को खड़ा कर दिया। विश्वविद्यालय समर्थक यह गुट आवाज बुलंद कर रहे छात्रों को धमकाता नजर आया। साथ ही इस गुट की माने तो सारा खेल प्रवेश को लेकर कमीशनबाजी का है। एजेंट के जरिये भर्ती किये गए छात्र ही उसी एजेंट के उकसाने पर हंगामा कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के निदेशक ए के तिवारी से जब बात हुई तो उनका कहना था की बात केवल छुट्टियों की है। मान्यता और कमीशन का कोई विवाद नहीं। भगवंत विश्वविद्यालय में क्या कुछ चल रहा है और शिक्षा किस तरह बेची जा रही है, यह बात अब किसी से छुपी हुई नहीं है। यहां अधिकांश छात्र बिहार से आकर अध्ययन कर रहे हैं, जिन्हें बिहार सरकार सहायता देकर यहां पढऩे भेजती है। प्रदर्शनकारी छात्रों ने अब इस विश्वविद्यालय से जुड़ी तमाम अनियमित्ताओं को बिहार सरकार के सामने रखने का मानस बना लिया है।
error: Content is protected !!