पुष्कर मेला नजदीक, इंतजामात अधूरे

पुष्कर। ब्रह्मा की नगरी पुष्कर में आयोजित होने वाला अंतर्राष्ट्रीय मेला नजदीक आता जा रहा है, वहीं दूसरी और आज भी धार्मिक नगरी की दुर्दशा सुधरने का नाम नहीं ले रही। हालांकि प्रशासनिक अधिकारी इंतजाम सुधारने के लाख दावे कर रहे हैं, लेकिन हकीकत में ऐसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। यही वजह है की अब बदहाली से परेशान तीर्थ पुरोहितों ने जल्द हालात नहीं सुधारे जाने की स्थिति में पुष्कर मेला ही नहीं भरने देने और बहिष्कार तक की चेतावनी दे दी है।
स्थिति यह है की पुष्कर के मुख्य घाटों सहित बाजारों की सड़कों में एक दो नहीं बल्कि सैकड़ों की तादात में गड्डे पड़े हैं। नाराज तीर्थ पुरोहितों ने चेतावनी दे दी है की यदि दीपावली तक पुष्कर  की दुर्दशा को नहीं सुधारा गया तो मेला नहीं भरने दिया जायेगा।
error: Content is protected !!