पुष्कर में बदइंतजामी को लेकर कलेक्ट्रेट पर धरना

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अघ्यक्ष शफी बख्श ने बताया कि अजमेर शहर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चो व भाजपा पुष्कर मंडल के कार्यकर्ताओ ने आज जिलाघीश कार्यालय के बाहर 11 से 3 बजे तक मोर्चे के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद इब्राहिम फखर के नेतृत्व में पुष्कर मेले की समस्याओं के निराकरण के लिए संाकेतिक धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुऐ अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद इब्राहिम फखर ने आज सुबह लिये गये पुष्कर सरोवर के पानी को सभी को दिखाया कि कितनी गंदगी और कांच के टुकडे इसमें पड़े हुवे हैं तथा आज यह पानी जो चरण अमृत है जिलाशीध को उपहार स्वरूम भेंट करेंगे, और यदि समय रहते इस अशोक गहलोत की सरकार ने तीर्थराज पुष्कर में श्रद्धालुओं की सुविधार्थ यदि कार्य नहीं किया, और कागजी फंड सवा करोड़ रूपये को समुचित यात्रियों की सुविधा के लिए नहीं लगाया गया, क्यंों कि हैलिपैड मद में बताये गये पचास लाख रूपये सीधे-सीधे अशोक गहलोत व सचिन पायलट ने अपने वी.आई.पी. मित्रों को लाभ पहुंचाने की मंशा से रखा है। तथा पशु मेले के लिए दिये जा रहे 14 लाख रूपये जो कि पिछले वर्ष 18 लाख रूपये की तुलना में 4 लाख रूपये कम है। एक तरफ तो हर तरफ मंहगाइ्र बढ़ रही है दुसरी तरफ सरकार हिन्दुओं के तीर्थ स्थल के साथ पक्षपात कर उसे कम कर रही है परन्तु भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा व सर्व समाज के लोग इस अन्यायपूर्ण कार्य को होने नहीं देंगे और यदि सरकार हठधर्मिता करती है तो हम सब मिलकर आंदोलन तेज़ करेंगे क्यों कि यह आज सांकेतिक धरना है ना कि अंतिम आंदोलन।
शहर अध्यक्ष शफी बख्श ने बताया कि आज यह धरना सर्वधम समाज की तरफ से दिया जा रहा। जिसमें हिन्दु मुस्लिम सिख ईसाइ सभी शामिल हैं क्यों कि पुष्कर और दरगाह से अजमेर की अस्मिता का प्रश्र जुडा हुआ है।
धरने को संबोधित करते हुऐ अजमेर दक्षिण की विधायिका श्रीमती अनिता भदेल ने अल्पसंख्या मोर्चे के प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा करी और कहा कि यह आवश्यक है कि तीर्थराज पुष्कर के लिए मुस्लिम बंधु बोलेंं और दरगाह के लिए हिन्दु तभी हमारे शहर की गंगा जमनाई संस्कृति बनी रहेगी और साथ ही प्रशासन और सरकार को चेतावनी दी कि यदि समय रहते व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो अल्पसंख्यक मोर्चे के साथ भाजपा का मूल संगठन भी आंदोलन करेगा। अजमेर उत्तर के विघायक प्रो. वासुदेव देवनानी ने धरने को संबोधित करते हुऐ कहा कि पूर्व में भी उनके स्वयं के द्वारा व मोर्चे के द्वारा भी पुष्कर तीर्थ की समस्त व्यवस्थाओं को लेकर पत्र व्यवहार माननीय मुख्यमंत्री से किये गये। परन्तु इस नाकारा व निक्कमी सरकार ने हिन्दुओं के तीर्थ की क्या दुर्दशा कर दी है इसका दुख होता है, और समय रहते यदि सरकार नहीं चेती तो अल्पसंख्यक मोर्चा ही नहीं वह स्वयं सड़को पर उतर कर आंदोलन करेगें। धरने को भाजपा शहर महामंत्री धमेन्द्र गहलोत, कैलाश कच्छावा, सोमरत्न आर्य, मुंसीफ अली खान, शेख शफीक मोहम्मद, प्रचार मंत्री कंवल प्रकाश, मंत्री विनीता जैमन, पूर्व नगरसुधार अध्यक्ष धर्मेश जैन, पूर्व नगर परिषद सभापति सुरेन्द्र सिंह शेखावत, आर्य मंंडल अध्यक्ष नरपत सिंह जी, बंजरंग मंडल अध्यक्ष आनन्द सिंह राजावत, एस.टी. मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश मीणा, एस्.सी. मोर्चा उपाध्यक्ष हीरालाल जीनगर, अखिल भारतीय युवा संघ समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द सेन भाटी, अल्पसंख्यक मोर्चा पूर्व प्रदेश महामंत्री अब्दुल वहिद खान, पूर्व शहर अध्यक्ष मुन्ना मंसूरी, गुलाम हुसैन, भाजपा देहात जिला महामंत्री जीतमल प्रजापति, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सुरेश रावत, जिलापरिषद सदस्य राजेन्द्र सिंह रावत, किसान मोर्चा देहात महामंत्री अशोक रावत, विश्व हिन्दु परिषद महामंत्री, शशीप्रकाश इल्दोरिया, पुष्कर नगर पालिका पूर्व चेयरमैन सूरजनारायण शर्मा, रेवून्यु बोर्ड बार एसोसिएशन अध्यक्ष वी.पी. सिंह राजावत, पुष्कर पार्षद अरूण वैश्नव, शिवसेना उपजिलाप्रमुख श्यामसुन्दर पाराशर, किशनगढ़ से अल्पसंख्यक मोर्चा मुंशी मोहम्मद, खलील मोहम्मद, स्टीफन सेमसंग, सरदार नरेन्द्र सिंह छाबड़ा, जिलापरिषद सदस्य किशन गोपाल जोशी, आदि वक्ताओं ने धरने को संबोधित किया और पुष्कर की विभिन्न समस्याओं को दूर करने के लिए राज्य सरकार से मांग करी और साथ ही कहा यदि यह मांग नहीं मानी गई तो भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे।
भाजपा अल्पसंख्यम मोर्चा अजमेर के इस सर्व-धर्म समाज के धरने में मुस्लिम समाज की श्रीमती मदीना, श्रीमती इशरत परवीन, अब्दुल रऊफ खान, सैयद सलीम अहमद, मोहम्मद असान, जैनुल आबैदीन घोसी, ईशाक घोसी, शफीक खान, जावेद शेख, शमशेर खान, अब्दुल रशीद खान एडवोकेट, मोईन खान, एडवोकेट, तहूर अहमद खान एडवोकेट, आफताब अहमद सिद्दीकी एडवोकेट, अनवर खान, आशिक हुसैन, तनवीर अहमद सैयद मोहम्मद सादिक, मोहम्मद शाहिद, अब्दुल नईम, मोहम्मद शाहनवाज़, गुलज़ार अहमद, शब्बीर, सलाउद्दीन, आलम नवाज़ आदि मुस्लिम कार्यकर्ता, इसाई समाज से मुख्य लोग जॉय सुजीत पीटर, सैमसंग स्टीफन, शेलटन मार्टिन, रोडनी कैस्टलिस्ट, आइवन एल्बर्ड और सिख समाज से मुख्य लोग सरदार नरेन्द्र सिंह छाबड़ा, सरदार हरविन्द सिंह, सरदार कर्नेल सिंह, सरदार गुरदीप सिंह आदि मौजूद थे। इनके अलावा विधि प्रकोष्ट संयोजक गजवीर सिंह चुंडावत, युवामोर्चा महामंत्री रंजन शर्मा, मावाधिकार प्रकोष्ठ संयोजक समीर काले, तुलसी सोनी, प्रकाश चौरासिया, भाजपा किसान मोर्चा पुष्कर मंडल अध्यक्ष गिरीश भाटी, किसान मोर्चा महामंत्री नौरत्न पाराशर, जस्साराम गुर्जर, पार्षद जे.के. शर्मा, खेमचन्द नारवानी, दयाल दास सवासिया, घनध्याम बुराड़ा, रविन्द्र चौधरी, एडवोकेट मुकेश दाधीच, रमेश लालवानी, अजय कुमार एडवोकेट, अरूण प्रजापति, सुरैश चौधरी, विवेक शर्मा, रिशि धारू, रजत बंसल, विजय दिवाकर एडवोकेट, राजवीर सिंह कुमावत, अशोक शर्मा, उत्पल यादव, इकबाल भाई शेरखान, धीसु लाल माथुर मामा, गौतम जटिया, शब्बीर, गोविन्द राम बेड़ा, अनिल, भंवर लाल शर्मा, धरने में कार्यक्रम का संचालन आलम नवाज़ फरहत सागर व एडवोकेट समीर काले ने सयुक्त रूप से किया अन्त में धन्यवाद सैयद सलीम अहमद ने दिया।

error: Content is protected !!