रावत सेना मनाएगी स्थापना दिवस व सुप्रीमो महेन्द्रसिंह रावत का जन्मदिवस

31जनवरी, ब्यावर।
रावत सेना के तत्वाधान में एक फरवरी गुरुवार को रावत सेना व ब्यावर शहर का स्थापना दिवस तथा रावत सेना सुप्रीमो महेन्द्रसिंह रावत का जन्म दिवस विभिन्न सामाजिक सरोकार वाले कार्यक्रमों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रदेश प्रवक्ता हरिसिंह रावत ने बताया कि रावत सेना कार्यकर्ताओं द्वारा दोपहर को दो बजे से ब्यावर शहर में प्रमुख मार्गों से दुपहिया वाहन रैली निकाली जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ब्यावर में सेन्दडा रोड़ स्थित रावत कार बाजार पर एकत्रित होने का आह्वान किया है। जहां से रावत सेना सुप्रीमो महेन्द्रसिंह रावत, प्रदेशाध्यक्ष गोपालसिंह सेदरिया दुपहिया वाहन रैली को भगवा झंडा दिखाकर रवाना करेंगे। रैली के साथ ही दिनभर विभिन्न सामाजिक सरोकार वाले कार्यक्रमों का दौर चलेगा। रावत सेना का स्थापना दिवस ब्यावर के अलावा अजमेर शहर, पुष्कर, नसीराबाद, किशनगढ़, मसूदा, खरवा, पीसांगन, जवाजा, टॉडगढ़, भीम, राजसमंद, पाली, रायपुर, सेंदड़ा, बर, भीलवाड़ा, आसींद, बदनोर, भिंडर, उदयपुर, चित्तौड़, जयपुर, जोधपुर और गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, कर्नाटका, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नई दिल्ली आदि जगहों पर रावत सेना कार्यकर्ता रावत सेना स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। प्रदेश प्रवक्ता हरिसिंह रावत ने बताया कि गुरुवार शाम को सुप्रीमो महेन्द्रसिंह रावत का जन्मदिवस ब्यावर में धूमधाम से मनाया जाएगा।

error: Content is protected !!