देवनानी के खिलाफ पेश किया कांग्रेस नेत्री मंजू सोनी ने इस्तगासा

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर शहर कांग्रेस की सचिव मंजू सोनी ने शिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी के खिलाफ कोर्ट में इस्तगासा पेश किया है। मंजू सोनी ने देवनानी पर आरोप लगाया है कि मतदान के बाद बूथ परिसर में उन्होंने मंत्री पद का दुरुपयोग कर उनसे बदसलूकी की। साथ ही उन्हें डराया धमकाया और देख लेने की धमकी भी दी। मंजू सोनी ने गंज थाने में शिकायत भी दी थी, मगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। लिहाजा, उन्होंने कोर्ट की शरण ली है। कांग्रेसी देवनानी के व्यवहार को उनकी बौखलाहट बता रहे हैं। फिलहाल देवनानी के खिलाफ इस्तगासा पेश हो चुका है, जिसमें तुलसीराम सोनी को भी आरोपी बनाया गया है।

error: Content is protected !!