जनादेश स्वीकार – देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर 01 फरवरी,18। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने लोक सभा उप चुनाव के परिणाम पर एक बयान जारी कर कहा कि हमें जनादेश स्वीकार है । कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर वोट पाने में सफल रही परन्तु उप चुनाव के परिणाम को आगामी विधान सभा से जोड़ कर नहीं देखा जा सकता। देवनानी ने कहा कि हम हार के कारणों की समीक्षा करेंगे व कमियां है तो उनका सुधार कर विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अजमेर में जो विकास के अभूतपूर्व कार्य हुए है उन्हें गति प्रदान कर जनता का विश्वास जितेंगे। देवनानी ने कहा कि हमें उप चुनाव में सभी का सकारात्मक सहयोग मिला, पार्टी ने एकजुट होकर चुनाव लड़ा। सभी साथियों, कार्यकर्ताओं का आभार और धन्यवाद।

error: Content is protected !!