हिन्दू हृदय सम्राट और राष्ट्र गौरव थे शिवाजी- देवनानी

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 19 फरवरी। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि शिवाजी महाराज हिन्दू हृदय सम्राट और सही अर्थों में राष्ट्र गौरव थे। उन्होंने आतंकी ताकतों के आगे झुकने के बजाय उनका सामना किया। शिवाजी ने देश को आत्म सम्मान के साथ जीने और मातृभूमि के लिए बलिदान देने हेतु तत्पर रहने की सीख दी।
शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज बयान जारी कर कहा कि शिवाजी महाराज ने देश के लिए बलिदान को सर्वोच्च महत्व दिया। उन्होंने सिखाया कि कैसे अपने राष्ट्र के लिए लगातार संघर्षरत रहकर आतंकी ताकतों को झुकाना है।
उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने हिन्दू समाज के गौरव को शीर्ष पर पहुंचाया। वे सदा सर्वदा भारतवर्ष के राष्ट्र गौरव के रूप में याद किए जाते रहेंगे।
देवनानी ने बताया कि जयपुर में राजस्थान विधान सभा का सत्र चलने के कारण वे आज वार्ड 54 स्थित आनासागर लिंक रोड़ पर छत्रपति शिवाजी उद्यान के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित नहीं हो पाऐ।

error: Content is protected !!