कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जलाई भ्रष्टाचार की होली

अजमेर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अभाव अभियोग प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पंकज शर्मा काकू के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में अभाव अभियोग प्रकोष्ठ की ओर से राज्य भर में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रदेश सचिव राजकुमार वर्मा एवं शहर अध्यक्ष विजय जैन के नेतृत्व में भ्रष्टाचार की होली जलाकर नारेबाजी की सत्ताधारी दल की ओर से राज्य भर में किए जा रहे भ्रष्टाचार को लेकर रोष प्रकट किया | प्रदेश सचिव वर्मा व जैन ने बताया कि प्रदेश में भाजपा सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त है होली दहन के पश्चात समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश से इस भ्रष्ट भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की शपथ ली इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय जैन पूसा लाल गुर्जर आई टी सेल से मनीष सेन पूर्व पार्षद सुरेश भढ़ाना महादेव भढ़ाना युवा नेता ईश्वर तेलियानी राकेश मेघवाल सुरेश्वर शैली शब्बीर खान मोहर सिंह राजकुमार चौरसिया रवि मेघवाल कुलदीप चौधरी एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे |

error: Content is protected !!