चेटीचंड के उपलक्ष में 17 दिवसीय महोत्सव 25 संस्थाओं के सहयोग से 35 कार्यक्रम

महोत्सव का शुभारम्भ 10 मार्च को, संत-महात्माओं के सान्निध्य में ध्वाजारोहण होगा
चेटीचंड महोत्सव पोस्टर का विमोचन

अजमेर 06 मार्च। पूज्य झूलेलाल जयन्ती समारोह समिति के संयोजन में शहर की विभिन्न क्षेत्रीय सिंधी पंचायतों, सामाजिक संस्थाओं और स्कूलों के आपसी सहयोग से चेटीचंड महापर्व के शुभ अवसर पर अजमेर में चौथी बार 17 दिवसीय महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 10 मार्च को सायं 5 बजे जतोई दरबार में दांदूराम साहेब दरबार ट्रस्ट की देखरेख में संत-महात्माओं के सान्निध्य में ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ होगी और 25 मार्च 2018 को प्रेमप्रकाश आश्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम, सम्मान व भव्य आतिशबाजी के साथ पखवाड़े का समापन होगा एवं विशेष रंगारंग कार्यक्रम 1 अप्रैल को जवाहर रंगमंच पर आयोजित किया जायेगा। इस सिलसिले में मंगलवार को सहकार कर रही सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की वृहद बैठक में कार्ड और पोस्टर का विमोचन स्वामी कॉम्पलैक्स में हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।
यह जानकारी देते हुए समिति के समन्वयक कंवल प्रकाश किशनानी ने बताया कि 17 दिन में 35 विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे, जिसमें 25 संस्थाओं का सहयोग रहेगा, जिसमें धार्मिक व सांस्कृतिक, रक्तदान शिविर, सिंधी व्यंजन, नृत्य, गायन, लाडा, खेलकूद, झूलेलाल बनो प्रतियोगिता, प्रभात फेरी, अमर शहीद हेमू कालानी जयंती, चेटीचंड शोभायात्रा जुलूस का मार्ग में जगह-जगह स्वागत इत्यादि कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।
समिति के समन्वयक गिरधर तेजवाणी ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 10 मार्च को सायं 5 बजे ध्वजारोहण, संतों का आशीर्वाद, झूलन की ज्योत, महाआरती, प्रसादी का आयोजन जतोई दरबार, नगीना बाग, स्वामी दांदूराम साहेब ट्रस्ट की ओर से भाई फतनदास के संयोजन में होगा।
 11 मार्च को सायं 5 बजे रक्तदान व रक्त गु्रप जांच का आयोजन जे.एल.एन. ब्लड बैंक में पूज्य झूलेलाल जयंती समारोह समिति द्वारा होगा, जिसके संयोजक कमल लालवाणी रहेंगे।
 12 मार्च को सायं 6 बजे झूलेलाल जा पंझड़ा, संतन जो आशीर्वचन, आरती ऐं भण्डारा झूलेलाल मंदिर, जे.पी. नगर, मदार में झूलेलाल सेवा समिति मदार द्वारा आयोजित किया जायेगा, जिसकी संयोजक दादी पुष्पा साधवाणी रहेंगी।
 13 मार्च को सायं 6 बजे सिन्धियत जी ज्योत, हिंगलाज माता पूजन और महाआरती सिन्धुपति महाराज दाहरसेन स्मारक पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर विस्तार योजना की ओर से होगी, जिसके संयोजक श्रीमती निशा जेसवाणी एवं महेश सावलाणी रहेंगे।
 14 मार्च को सायं 6 बजे रसोई बैंक्विट हॉल स्वामी कॉम्पलैक्स में सिंधी समाज महासमिति की ओर से सिन्धु रत्न समारोह, चेटीचण्ड व नवसंवत्सर पर व्याख्यान आयोजित किया जायेगा, जिसके संयोजक प्रेम केवलरामाणी रहेंगे।
 15 मार्च को सिन्धियत जी सुहिणी शाम, बहिराणा और आम भण्डारा सायं 6 बजे सामुदायिक भवन मधुबन कॉलोनी में सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसायटी नाका मदार की ओर से होगा, जिसके संयोजक हरीश केवलरमाणी रहेंगे।
 16 मार्च को झूलण जी मौज और बहिराणा सुबह 11 बजे से शिव मंदिर जी.एल.ओ. डी.आर.एम. कार्यालय पर आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक कमल मोतियाणी रहेंगे। इसी दिन डिग्गी तालाब जे सामूह और दरबार साहिब हालाणी द्वारा सायं 6 बजे गीत संगीत व संतों के आशीर्वचन प्राप्त होगें। जिसके संयोजक के.जे. ज्ञानी रहेंगे।
 17 मार्च सुबह 11 बजे से महापुरुषों की वेशभूषा, निबंध, चटाभेटी प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम संत कवंरराम उ.मा. विद्यालय, हरिसुन्दर बालिका उ.मा. विद्यालय व स्वामी सर्वानन्द उ.प्रा. विद्यालय में आयोजित किये जायेगें। सुहिणी शाम झूलण जे नाम कार्यक्रम सांय 6 बजे से अजयनगर सिन्धी समाज द्वारा ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम हिलटॉप पर आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक लक्ष्मण रूपाणी रहेगें।
 इसी दिन पूज्य बहिराणा साहिब व सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6 बजे से मधुबन गार्डन ए ब्लॉक चन्द्रवरदाई नगर में सिन्धु विकास समिति चन्द्रवरदाई नगर द्वारा आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक प्रकाश मूलचन्दाणी रहेगें। सिन्धियत जी सौगात और पूजन ए आम भण्डारा शाम 6 बजे श्री बालकेश्वर महादेव मंदिर अम्बे विहार में जय झूलेलाल सेवा समिति और बी.के. कॉल नगर द्वारा आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक हरीश शिवनाणी और वासदेव टिलवाणी रहेगें। शाम 6 बजे पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील द्वारा सिन्धी लाद्ा चटाभेटी सिन्धु भवन पंचशील में आयोजित किया जायेगा। जिसकी संयोजक कमला विधाणी रहेंगी।
 18 मार्च को शाम 6 बजे पूज्य बहिराणा साहेब, छेज व सांस्कृतिक कार्यक्रम पूज्य उद्ेरोलाल मंदिर आशागंज में नवयुवक मण्डल आशागंज द्वारा आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक रमेश गागनाणी, अजीत पमनाणी रहेंगे।
 इसी दिन शाम 6 बजे सिन्धडीअ जी सुरहाण, ब्ारन जो सांस्कृतिक कार्यक्रम सिन्धु भवन पंचशील में पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील द्वारा आयोजित किया जायेगा। इसके संयोजक नरेश रावलाणी रहेगें। साथ ही सुहिणी शाम झूलण जे नाम सांस्कृतिक कार्यक्रम और बुजूर्गो का सम्मान शाम 7 बजे सिन्धी सेवा समिति वैशाली नगर द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय सामुदायिक भवन वैशाली नगर में आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक प्रकाश जेठरा रहेंगे।
 चेटीचंड दिवस, 19 मार्च को सुबह 5 बजे मुकेश आहूजा के संयोजन में पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशील नगर व लेखराज ठाकुर के संयोजन में नवयुवक सेवा मण्डल आशागंज की ओर से प्रभातफेरियां निकाली जाएंगी। झूलेलाल सेवा मण्डली द्वारा झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड पर सुबह 10 बजे से हवन, मुण्डन व पंचाग विमोचन कार्यक्रम होगा जिसके संयोजक जयप्रकाश मंघानी होंगे।
 इसी दिन सुबह 10 बजे से बहिराणा साहिब, पूजन, छेज व प्रसादी वेस्टर्न रेल्वे सिन्धु सभा द्वारा एकता हॉल कैरिज कारखाना में आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक अश्वनी शास्त्री रहेगे। सुबह 11 बजे से बहिराणा साहिब, पूजन, छेज व प्रसादी व्यापारिक संगठन अहाता मौहल्ला द्वारा आहता मौहल्ला चौक पर आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक अश्वनी शास्त्री होगें। साथ ही कीर्तन, आरती, पल्लव और छेज प्रसादी का आयोजन सुबह 10 बजे प्रेमप्रकाश आश्रम आदर्श नगर में भाटिया प्रापर्टीज चन्द्रवरदाई नगर द्वारा किया जायेगा। चेटीचंड जुलूस का मार्ग में स्वागत किया जायेगा।
 20 मार्च को ज्योतियन जी जगमग सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम 6 बजे सिन्धी ब्ोली विकास समिति द्वारा जीवन दीप कॉलोनी प्रांगण में आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक एम.टी. वाधवाणी रहेगें। सायं 6 बजे धोलाभाटा सिन्धी पंचायत समिति द्वारा सेक्टर 2, शिव मन्दिर पार्क में चेटीचण्ड पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित होगा जिसके संयोजक महेश साधवानी, अनिल आसनाणी होगें।
 21 मार्च को लाद्ा गीत और सिन्धी ताम् कार्यक्रम सिन्धी लेडीज क्लब द्वारा रसोई बैंक्वट हॉल स्वामी कॉम्पलेक्स में आयोजित किया जायेगा जिसकी संयोजक दिशा किशनानी रहेगी।
 22 मार्च को शाम 6 बजे शहीद हेमू कालानी जयंती की पूर्व संध्या पर दीपदान भारतीय सिन्धु सभा द्वारा सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर होगा, जिसके संयोजक मनीष ग्वालाणी रहेंगे।
 23 मार्च को प्रातः 9 बजे शहीद हेमू कालानी की जयंती के अवसर पर डिग्गी चौक पर सिन्धी समाज द्वारा पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा, जिसके संयोजक महेश टेकचन्दानी रहेंगे। इसी दिन सतगुरू कॉलोनी अजयनगर में शाम 6 बजे बहिराणा साहिब ऐं सांस्कृतिक कार्यक्रम सतगुरू कॉलोनी चौक अजयनगर में आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक चन्द्रप्रकाश रूपाणी होगें।
 24 मार्च को सायं 6 बजे से झूलेलाल छठी उत्सव झूलेलाल सेवा मण्डली द्वारा पूज्य झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड पर होगा, जिसके संयोजक खुशीराम ईसराणी होंगे। इसी दिन शाम 6 नवयुवक मण्डल द्वारा इच्छापूर्ण झूलेलाल मंदिर चांदबावड़ी में आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक रमेश महाराज होगें।
 25 मार्च को सांय 6 बजे सांस्कृतिक संध्या, सम्मान समारोह, पंचांग का विमोचन, प्रसादी व भव्य अतिशबाजी का कार्यक्रम आदर्श सिन्धी पंचायत आदर्श नगर द्वारा प्रेमप्रकाश आश्रम आदर्श नगर में आयोजित किया जायेगा। जिसके संयोजक लाल नाथाणी होगें।
 1 अप्रैल को सांय 6 बजे शाम सिन्धियत जी कार्यक्रम सिन्धु धारा संगीत समिति द्वारा जवाहर रंगमंच पर आयोजित किया जायेगा जिसके संयोजक मंघाराम भिरयाणी होगें।
इस सत्रह दिवसीय महोत्सव संचालन के लिये समन्वय समिति गठित की गई है, जिसमें कंवल प्रकाश किशनानी, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, हरी चन्दनानी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अबिचंदाणी, राधाकिशन आहूजा, जी.डी. वृदांणी, रमेश टिलवाणी, जगदीश भाटिया, हरीश गिदवाणी को शामिल किया गया है।
प्रेरणा स्रोत
सर्वश्री महन्त स्वरूपदास, महन्त हनुमानराम, स्वामी आत्मदास, स्वामी ईसरदास, सांई ओमलाल, स्वामी अर्जुनदास, दादी मोहिनी देवी, भाई फतनदास, दादा नारायणदास।
मार्गदर्शक मण्डल
सर्वश्री नवलराय बच्चाणी, देवीदास दीवाना, एम.टी. भाटिया, महेश तेजवाणी, हरीश वर्याणी, ईसरसिंह बेदी, जोधा टेकचंदाणी, राजा ठारवाणी, वासुदेव मंघाणी, हरीश झामनाणी, अशोक तेजवाणी।
सहकार समिति
सर्वश्री मोहन तुलसियाणी, नारायण सोनी, के.जे. ज्ञानी, लक्ष्मण सतवाणी, खेमचन्द नारवाणी, वासुदेव कुंदनाणी, सुनील मोतियाणी, सुनील मोतियाणी, राजा जेठाणी, तरूण टिक्याणी, भगवान साधवाणी, मोहन चेलानी, जयकिशन लख्याणी, महेश टेकचंदाणी, गोविन्द जैनाणी, रुक्मणी भाटिया, अनिता शिवनाणी, अशोक चिबराणी, दिलीप थदाणी, दिलीप बूलचंदाणी, कमल लालवाणी, राम खूबचन्दाणी, चन्द्र बालाणी, हरकिशन टेकचन्दाणी, वासदेव लालवाणी, हरीश खेमाणी, अनिल चांडवाणी, किशन नेभवाणी, दिलीप मंघनाणी, मंघाराम, जयप्रकाश मंघनाणी, वासुदेव लालवाणी, दीपक चन्दनाणी, चन्द्र गोकलाणी, ईश्वर शिवनाणी, मोहन लालवाणी, मोती जेठाणी, गिरीश बाशाणी, अनिल तेजवाणी।
सहयोगी संस्थाएं
सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु समिति अजमेर, सिंधी सेंट्रल महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत पंचशाील, आदर्श सिन्धी पंचायत आदर्श नगर, सिन्धु विकास समिति चंद्रवरदायी नगर, सिन्धु सोसाइटी मदार, सिन्धु धारा संगीत समिति, झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विकास समिति, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार, नवयुवक सेवा मण्डल आशागंज, पूज्य सिन्धी पंचायत धोलाभाटा, सिन्धी सोशल वैलफेयर सोसाइटी कोटडा, हरिभाऊ सिन्धी सेवा समिति, सिन्धी ब्ोली विकास समिति, धोलाभाटा सिन्धी पंचायत समिति, सभी सिन्धी स्कूल, केन्द्रीय व राजकीय कार्यालयों की सिन्धी कर्मचारी समितियाँ।

कंवल प्रकाश किशनानी
मो. 9829070059

error: Content is protected !!