महिला गौरव दिवस् मनाया, महिला रेल कर्मचारियों ने

(चांदनी की प्रस्तुति देकर ’’श्रीदेवी’’ को दी श्रदांजलि)
अजमेर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के तत्वाधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस् को महिला रेल कर्मचारियों ने उत्साह व उमंग के साथ मनाया। कचहरी रोड स्थित रेलवे बिसिट में 400 से अधिक महिला रेल कर्मचारियों ने गीत, नृत्य, कविता, गजल, क्विज की षानदार प्रस्तुतियों का 4 घण्टे तक आनन्द लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, यूनियन के महामंत्री मुकेष माथुर ने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यक्रमों को सफल बनाकर महिला रेल कर्मचारियों ने नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन को सदैव गोरान्वित किया है। इसलिए यूनियन इसे ’’महिला गौरव दिवस्’’ के रूप में मना रही है। कार्यक्रम की विषिष्ठ अतिथि एवं महिला कल्याण समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती मनीषा गुप्ता, श्रीमती प्रतिमा जैन, मंडल सुरक्षा कमीष्नर सुश्री भवप्रीता सोनी, मंडल विद्युत इंजीनियर सुश्री स्वाति जैन, सहायक कार्मिक अधिकारी सुश्री मेघा गोदरा ने महिला रेल कर्मचारियों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की।
कार्यक्रम की संयोजिका सारिका जैन ने बताया कि सरस्वती वन्दना ने बाद रष्मि, ऊषा जैन ने गीत, पारूल माथुर, ष्वेता हैरिस ने नृत्य अराधना व अनीता षिवनानी ने गीत, मोनाली व दीक्षा ने डान्स, सन्तोष गहलोत, नेहा ने गीत, विभा और गीतिका, साक्षी व ऊषा ने नृत्य, यामिनी और अन्जु ने युगल गीत, भावना नेे गीत और नीलम ने कविता की प्रस्तुति दी। रेखा जॉन, षीला, सविता मिश्रा, लक्ष्मी, स्टेला, खुषबू ने कार्यक्रम की व्यवस्थाएं देखी।
कार्यक्रम का संचालन ष्वेता हैरिस और भावना वर्मा ने किया। मंडल अध्यक्ष मोहन चेलानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
चॉदनी की प्रस्तुति ने सभी को किया भाव विभोर ’’ श्रीदेवी’’ को श्रृद्धांजलि देने के लिए महिलाओं ने ’’चांदनी’’ की झलकी प्रस्तुत की। श्रीेदेवी द्वारा गत 50 वर्षो में फिल्माएं 8 गानों पर श्रीदेवी की वेषभूषा और अदांज में 8 महिलाओं ने अलग-अलग नृत्य प्रस्तुत किया और आखिर में केट वॉक करके श्रीदेवी के पोस्टर पर श्रृद्धांजलि अर्पित की। इस प्रस्तुति पर पूरा सदन भाव विभोर हो उठा।
महिला सषक्तिकरण की दिखी झलक: कार्यक्रम में महिला रेल कर्मचारी श्रीमती उमराव ने राजस्थानी गीत प्रस्तुत किया तो मंच पर कुछ झिझक महसूस करने लगी। तभी अन्य महिलाओं ने उनके गीत पर नृत्य करके न केवल उनका हौसला बढाया बल्कि दर्षकों की तालिया भी बटोरी। घूमर नृत्य करके सुमन, गीतिका, अराधना, स्नेहलता, अन्जु खाण्डे ने प्रथम बार स्टेज कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकारी: नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन के मंडल अध्यक्ष मोहन चेलानी, जोनल कोषाध्यक्ष विपुल सक्सैना, कारखाना अध्यक्ष राजेन्द्र राव, गिरधारी मंडाड, कारखाना सचिव पी.के माथुर, मोहनलाल षर्मा, बलदेव सिंह, राकेष लाल, तरूण सैनी अनिल तनेजा ने ’’ कार्यस्थल पर महिलाओं के अधिकार’’ विषय पर अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कार्यस्थल पर महिलाओं को सम्मान प्रदान करने, उनकी सुविधाओं का ध्यान रखने, महिला सषक्तिकरण के कार्या को सहयोग प्रदान करने और महिलाओं की यूनियन में भागीदारी बढाने की बात कही।
(मोहन चेलानी)
मंडल अध्यक्ष

error: Content is protected !!