नवसंवत्सर समारोह समिति के तत्वाधान में कई स्थानों पर हुआ संगोष्ठीयों का आयोजन

अजमेर 16 मार्च। नवसंवतसर समारोह समिति द्वारा आज महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय, भगवंत विश्वविद्यालय अजमेर, राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय अजमेर और घूघरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
नवसंवतसर समारोह समिति के तत्वाधान में महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वविद्यालय में आयोजित संगोष्ठी के मुख्य वक्ता रुकटा- राष्ट्रीय के महामंत्री डॉ नारायण लाल गुप्ता रहे। इन्होने काल गणना और इसके एतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दी। इन्होने बताया कि कालगणना दिन दिनांक की शुष्क गणना नहीं है। काल गणना विचार का आधार है। विचार के तीन आयाम होते है भूत, वर्तमान, भविष्य। काल के बिना इन तीनों आयामों का विभाजन संभव नहीं है। उन्होने बताया कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर घरों के बाहर दीपक जलाकर नववर्ष का स्वागत करना चाहिए। नव वर्ष के नव प्रभात का स्वागत शंख ध्वनि व शहनाई वादन करके किया जाना चाहिए व घरों, मंदिरों पर ओम् अंकित पताकाएं लगानी चाहिए तथा प्रमुख चौराहों, घरों को सजाना चाहिए।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राचार्य, अध्यापकगण और विद्यार्थियो ने भाग लिया।
नवसंवतसर समारोह समिति द्वारा भगवंत विश्वविद्यालय अजमेर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथी व मुख्य वक्ता नवसंवतसर समारोह समिति के संयोजक निरंजना शर्मा और विशिष्ट अतिथी डॉ. सुरेन्द्र अरोड़ रहे।
समिति संयोजक निरंजन शर्मा ने भारतीय काल गणना की वैाज्ञानिक प्रासंगिकता और वर्तमान युग में सांस्कृतिक व एतिहासिक महत्व के बारे में विद्यार्थियों और विश्विद्यालय के गणमान्य लोगों को जानकारी दी। निरंजन शर्मा ने बताया कि आजकल जो ईस्वी सन् के रूप में प्रसिद्ध है, उसका ईसाई रिलिजन या ईसा के जन्म से कोई सम्बन्ध नहीं है। मूलरूप से यह उत्तरी यूरोप के अर्धसभ्य कबीलों का कैलेण्डर था, जो मार्च से अपना नया वर्ष प्रारम्भ करते थे। भारतीय काल गणना अत्यन्त वैज्ञानिक सटीक तथा प्रकृति व खगोल की घटनाओं के अनुरूप है। इस अवसर पर संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथी डॉ. सुरेन्द अरोड़ा ने भी अपना उद्बोधन दिया।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्राचार्य, अध्यापकगण और विद्यार्थियो ने भाग लिया।
नवसंवतसर समारोह समिति द्वारा राजकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय अजमेर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता चित्तौड़ प्रांत के सेवा प्रमुख मोहन जी खण्डेलवाल रहे। जिन्होने ‘‘भारतीय नव वर्ष की वैज्ञानिक एवं मूल्योत्प्रेरक प्रासंगिकता’’ विषय पर पाथेय प्रदान किया।
वक्ता मोहन खण्डेलवाल ने बताया कि विश्व की सर्वाधिक वैज्ञानिक कालगणना हमारी संस्कृति की है। वर्ष प्रतिपदा गुड़ीपड़वा, नवसंवत्सर, संवत्सरी, आदि नामो से मनाया जाने वाला यह वर्ष के स्वागत का पर्व काल के माहात्म्य का पर्व है। इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की । इसी दिन राम का राज्याभिषेक हुआ। झूलेलाल जी का अवतरण दिवस भी चौत्र शुक्ल प्रतिपदा ही है। विक्रम संवत का आरम्भ भी उसी दिन हुआ था। आर्य समाज की स्थापना, तथा परमपूजनीय हेडगेवार जी का जन्म भी इसी दिन हुआ। इस समय प्रकृति में उल्लास होता है। नई कोंपले फूटती है। खेतो में फसलें लहलाती है एवं एक नव ऊर्जा का संचार होता है। आपने बताया की किस प्रकार हमे भारतीय वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाली संस्कृति को आत्मसात कर पुनः भारत को विश्व गुरु के पद पर आसीन करना है। आपने यह भी बताया की किस प्रकार हम नव वर्ष का स्वागत कर सकते है। परस्पर बधाई संदेश द्वारा, घरों व् मंदिरों पर पताका लगाकर, घर पर दीपक जला कर, सहभोज, कर अर्थात किसी भी प्रकार से हमे अधिक से अधिक लोगो तक यह सन्देश पहुँचाना ताकि जन जन 31 दिसम्बर को नव वर्ष न मनाकर भारतीय नव् वर्ष का स्वागत चौत्र शुक्ल प्रतिपदा से करे।
प्राचार्य श्री रंजन माहेश्वरी ने बताया की हमारी संस्कृति में हम कालिमा से नहीं बल्कि उजाले पक्ष से किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करते है। अपने बताया के भारतीय कल गणना अत्यन्त सूक्ष्म एवं वैज्ञानिक है। जबकि ईस्वी गणना में कई प्रकार के दोष है।
प्रोफेसर माहेश्वरी ने इससे पूर्व अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से नई पीढ़ी अपनी संस्कृति एवं परम्परों से परिचित हो सकेगी। कार्यक्रम में श्री सुरेंद्र जी अरोरा ने भी विद्यार्थियों से भारतीय संस्कृति को जानने समझने एवं अपनाने पर जोर डाला। कार्यक्रम में काफी संख्या में विद्यार्थी एवं शिक्षक गण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन गौरी ने किया तथा प्रकांशा ने अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, अध्यापकगण और विद्यार्थियो ने भाग लिया।
नवसंवतसर समारोह समिति द्वारा घूघरा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता हरीश बेरी और भारत विकास परिषद पृथ्वीराज शाखा की डॉ. नीलम कौर रही।
मुख्य वक्त हरीश बेरी ने नवसंवत्सर की वैज्ञानिक और ऐतिहासिक जानकारी प्रदान की। उन्होने बताया कि आधुनिक काल के प्रख्यात ब्रह्माण्ड विज्ञानी स्टीफन हॉकिन्स ने एक पुस्तक लिखी है- ‘द ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाईम’ (समय का संक्षिप्त इतिहास) इसके अनुसार आदिद्रव्य में बिगबैंग (महाविस्फोट) हुआ और इसके साथ ही ब्रह्माण्ड अव्यक्त अवस्था से व्यक्त अवस्था में आने लगा। इसी के साथ काल (टाइम्) भी उत्पन्न हुआ। काल एवं कालक्रम का भारतीय ऋषियों ने भी सूक्ष्म् विचार किया था। ऋग्वेद के नासदीय सूक्त में सृष्टि की उत्पत्ति का अत्यंत वैज्ञानिक वर्णन है।
भारत विकास परिषद कि डॉ. नीलम कौर ने नवसंवत्सर किस प्रकार मनाया जाए की विस्तार से जानकारी दी। उन्होने बताया कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर घरों के बाहर दीपक जलाकर नववर्ष का स्वागत करना चाहिए। नव वर्ष के नव प्रभात का स्वागत शंख ध्वनि व शहनाई वादन करके किया जाना चाहिए। घरों, मंदिरों पर ओम् अंकित पताकाएं लगानी चाहिए तथा प्रमुख चौराहों, घरों को सजाना चाहिए। यज्ञ-हवन, संकीर्तन, सहभोज आदि आयोजन करके उत्साह प्रकट करना चाहिए। अपने मित्रों व संबंधियों को नव-वर्ष बधाई संदेश भेजने चाहिए। भारतीय कालगणना और इसके महत्व को उजागर करने वाले लेखों का प्रकाशन तथा गोष्ठियों का आयोजन करना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती मधु राजपूत सहित समस्त अध्यापकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

निरंजन शर्मा
मो. 9828171560

error: Content is protected !!