भाजपा शहर मंडल केकडी की आवश्यक बैठक 2 को

केकड़ी
कल दिनांक 2 अप्रैल को सायं 7:30 बजे नगर पालिका में भाजपा शहर मंडल केकडी की आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली की अध्यक्षता, संसदीय सचिव शञुघ्न गौतम व शहर प्रभारी पालिका अध्यक्ष अनिल मित्तल के सानिध्य में रखी गई है ,
महामंत्री रामबाबू सांगरिया ने बताया कि
बैठक में 6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस के आयोजन पर विचार विमर्श किया जाएगा।
बैठक में मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, पालिकाध्यक्ष,उपाध्यक्ष सहित सभी पार्षद, सभी शक्ति केंद्र प्रभारी,प्रवास प्रभारी,प्रचार प्रभारी,युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठो के अध्यक्ष मय कार्यकारिणी तथा सभी बूथ अध्यक्ष मय कार्यकारिणी सदस्यों के साथ आवश्यक रूप से उपस्थित रहेंगे।

error: Content is protected !!