शिक्षा राज्यमंत्री ने वार्ड 6 एवं 50 में ली बैठक

अजमेर, 2 अप्रैल। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि भ्रष्टाचार, अकर्मण्यता और तुष्टीकरण के कारण सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस अब जनता को भ्रमित कर सत्ता में आना चाहती है। हम विकास के मुद्दे पर बात करते हैं तो कांग्रेस कन्नी काटने लगती है। भाजपा सरकार ने चार सालों के कार्यकाल में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ रुपए के विकास कार्य करवाए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का अभूतपूर्व विकास हुआ है। शहर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित होने जा रहा है।
शिक्षा राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज विधायक संवाद कार्यक्रम के तहत वार्ड संख्या 6 एवं 50 में आमजन, बूथ स्तरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा क्षेत्र में कराए गए कार्यों की जानकारी भी दी। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में राजस्थान ने अभूतपूर्व प्रगति की है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में 800 करोड़ रुपए के काम हुए हैं। शहर में प्रत्येक वार्ड में सडकों, पाइप लाइन, विद्युत एवं अन्य कार्य कराए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर जनता को भ्रमित करना चाहती है। भ्रष्टाचार, अकर्मण्यता और तुष्टीकरण के कारण सत्ता से बाहर हुई कांग्रेस की बात अब जनता नहीं सुनने वाली। कांग्रेस बताए कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में उसने क्या विकास कार्य कराए। श्री देवनानी ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राज्य सरकार द्वारा कराए गए कामों की जानकारी आमजन को उपलब्ध कराएं। प्रत्येक वार्ड में करोड़ों रुपए के कार्य कराए गए हैं।
देवनानी ने इन वार्डो में रहने वाले भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं से भी व्यक्तिगत मुलाकात की तथा बूथ अध्यक्षों व बूथ समिति के सदस्यों की बैठक भी ली। महादेव नगर विकास समिति के पदाधिकारियों से भी मुलाकात की।
देवनानी ने बताया कि वार्ड 6 में 85 लाख तथा वार्ड 50 में 75 लाख से अधिक राशि से क्षेत्र में विकास कार्य कराये गये है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि उनके वार्ड क्षेत्र एवं अजमेर शहर में भाजपा शासन में कराये गये उल्लेखनीय विकास कार्यो की जानकारी आमजन तक पहुंचाऐ।
इस दौरान महापौर धर्मेन्द्र गहलोत, महामंत्री रमेश सोनी, मण्डल अध्यक्ष राजेश शर्मा, योगेश शर्मा, पार्षद धरमपाल जाटव, श्यामसुन्दर पंवार, पिंकी जाटव, सत्यनारायण शर्मा, जगदीश चैहान, मनोज खण्डेलवाल, मोहनसिंह सोलंकी, रोशन सिंह, राजेश खण्डेलवाल, शिशुपाल जाटव, पूरणमल, मदन पंवार, ताराचंद खण्डेलवाल, जगदीश, कानसिंह, रणजीत सिंह, गौरीशंकर, हनुमान, मुकेश, शिवप्रकाश वर्मा आदि उनके साथ थे।

आमजन की समस्याओं का तत्काल निराकरण करें अधिकारी
अजमेर, 2 अप्रैल। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्री श्री वासुदेव देवनानी ने आज अपने निवास पर जनसुनवाई की। इस दौरान शहर में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन समस्याओं का तत्काल निराकरण करें। समस्याओं का समयबद्ध एवं तार्किक निराकरण ही आमजन को राहत देगा। जनसुनवाई में क्षतिग्रस्त सडक, जलापूर्ति, विद्युत एवं अन्य समस्याएं प्राप्त हुईं।

कल दिनांक 03 अप्रेल का कार्यक्रम
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी कल 3 अपे्रल को प्रातः 8.30 से 11 बजे तक वार्ड संख्या 01 में तथा सांय 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक वार्ड 08 मंे विधायक संवाद कार्यक्रम के तहत बूथ अध्यक्षों, बूथ कार्यसमिति सदस्यों, प्रमुख कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संवाद करेंगे।
इसके अतिरिक्त प्रातः 11.15 बजे शिवा रेजीडेंसी के पास, हरिभाउ उपाध्याय नगर मुख्य में केन्द्र सरकार की योजना आईडीपीएस के अन्तर्गत 346.50 लाख की राशि से 33/11 के. वी. सब स्टेषन निर्माण का शिलान्यास करेंगे।
दोपहर 12.15 बजे जलभवन में उनके विधान सभा क्षेत्र में पेयजल समस्याओं के सम्बंध में विभाग के अधिकारियों की बैठक लेंगे।

error: Content is protected !!