अजमेर 4 अप्रैल॥ महिला एव बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने बुधवार को दक्षिण विधान सभा के आदर्श मंडल के वार्ड 26 व वार्ड 24 में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क के दौरान आने वाली छोटी मोटी समस्याओ के निवारण के लिए सम्बंधित अधिकारियो को तुरंत निर्देश दिए।
क्षेत्रवासियों ने मंत्री भदेल का सीसी की सडको व सफाई व्यवस्था के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया, व साथ ही वार्ड 24 के क्षेत्रवासियों ने भदेल को पानी के प्रेशर की समस्या के बारे में अवगत कराया , मंत्री महोदय ने तुरंत कार्यवाही करते हुए पीएचडी के अधिकारयो को प्रेशर की समस्या के समाधान के निर्देश दिए, व प्रेशर की व्यवस्था जब तक सुचारू न हो तब तक के समाधान हेतु पानी की सप्लाई का समय बड़ाने को कहा।
मंत्री भदेल ने बताया की वार्ड 24 सड़क , नाली , स्वास्थ्य , शिक्षा की द्रष्टि में एक आदर्श क्षेत्र बन गया हैं। पुरे क्षेत्र में सीसी व डामर की सड़को का निर्माण हो रखा हैं। पुरे क्षेत्र में सीवरेज की लाइन बिछ चुकी हैं। क्षेत्र में दौरे के दौरान केवल पेयजल की समस्याओ का सामना करना पड़ रहा हैं , जिसका निवारण के लिए सम्बंधित अधिकारियो को निर्देश दे दिए हैं। इसके अलावा कुछ छोटी छोटी समस्याए क्षेत्रवासियों की रह गयी हैं , जैसे विधुत खम्बो की शिफ्टिंग , लाइट की व्यवस्था , बंद हैंडपंप को दुरस्त कारवाना व कुछ नालियों की रिपेयरिंग करवाना , व फेरो कवर डलवाना। व साथ ही वार्ड 26 में भी सड़क की कोई समस्या नहीं हैं परन्तु पुरे क्षेत्र में सीवरेज व नाली की समस्याए हैं जिसके निदान के लिए नगर निगम के अधिकारयो को निर्देश दे दिए हैं।
क्षेत्रवासियों की सफाई समस्या समाधान के लिए मंत्री महोदया ने नगर निगम के अधिकारियों को नियमित रूप से जमादार व सफाई कर्मियों को कार्य करने को कहा। व क्षेत्रवासियों को स्वच्छता ऐप्प की जानकारी दी। भदेल ने क्षेत्रवासियों से संवाद करते हुए कहा की यदि सफाई कर्मचारी क्षेत्र में नहीं आए या आपके क्षेत्र में सफाई न हो तो इस एप्प के माध्यम से गंदगी की तस्वीर लेकर इस ऐप्प के जरिये भेज दे॥ क्षेत्रवासियों को तुरंत राहत मिलेगी।
मंत्री भदेल ने जनसाधारान से जुड़े विषयो के स्थानीय अधिकारियों को प्रतीकात्मक समस्याओ का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिये। दौरे के दौरान जनसाधारण के विषय से जुड़े पी॰एच॰डी , नगर निगम ,अजमेर विकास प्राधिकरण, सार्वजनिक निर्माण विभाग, अजमेर विधुत वितरण निगम लि0, समाज कल्याण इत्यादि के अधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में आदर्श मंडल अध्यक्ष सोहन शर्मा, पार्षद उर्मिला गडवाल ,पार्षद दुर्गा प्रसाद , घीसू गडवाल , श्याम बाबू , महामंत्री हितेश डाबरिया , प्रभा शर्मा, मंजू शर्मा , दिलीप , शीश राम यादव , समस्त भाजपा के कार्यकर्त्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
आज का कार्यक्रम
प्रात: वार्ड 38 में तेजाजी की देवली से जनसंपर्क आरम्भ होगा व साय 4 बजे वार्ड 37 में पुराना मंदिर से जनसंपर्क आरम्भ होगा।