दस्तावेज सत्यापन का अन्तिम अवसर 9 अप्रेल को

लिपिक ग्रेड द्वितीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा -2013
अजमेर 4 अपे्रल। लिपिक ग्रेड द्वितीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2013 में चयनित अभ्यर्थी जिन्हे, जिला कलक्टर कार्यालय, अजमेर आंवटित किया गया है, उनमें से 34 अभ्यर्थी द्वारा बावजूद सूचना के दस्तावेज आदि का सत्यापन नही कराया गया है। उन्हें एक अन्तिम अवसर दिया गया है वे अब 9 अप्रेल को अपने दस्तावेजो का सत्यापन करवा सकते है।
जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक योग्यता, प्रशैक्षणिक योग्यता (कम्प्यूटर संबंधी) आयु व अन्य किसी छूट, जैसे अनुसूचित जाति/जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/विकलांग आदि) के संबंध में मूल दस्तावेज मय प्रमाणित छाया प्रतियों के साथ 9 अप्रेल को जिला कलक्टर कार्यालय, अजमेर की संस्थापन शाखा (कमरा नं. 04) में नियत समय प्रातः 10 से 5 बजे तक जांच हेतु स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सत्यापन करवा सकते है।
उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी को अपने साथ 02 उत्तरदायी व्यक्तियों के चरित्र प्रमाण पत्र, नाम उप नाम विवाह संंबंधी शपथ पत्र, विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र एवं 02 से अधिक संतान नहीं होने तथा दहेज नहीं लेने/ नहीं देने के संबंध में शपथ पत्र तथा चरित्र सत्यापन के शपथ पत्र साथ लाने होंगे। उन्होंने बताया कि जिन अभ्यर्थियों को जिला कलेक्ट्रेट आंवटित हुआ है तथा दस्तावेजाें का सत्यापन नहीं कराया है। उनकी मैरिट संख्या 65,291, 1075, 1131, 1419, 1465, 1580, 1747, 1820, 1823, 1880, 1958, 1995, 2074, 2091, 2334, 2415, 2446, 2488, 2496, 2635, 2641, 2722, 2730, 2830, 3229, 3313, 3365, 3493, 3542, 3609, 3687, 3754 तथा 4429 है।

error: Content is protected !!