अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच 9 से 12 अप्रेल तक होगी

सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा -2015
अजमेर 4 अपे्रल। सीधी भर्ती पटवार प्रतियोगी परीक्षा 2015 की प्रतीक्षा सूची से अस्थायी रूप से चयनित अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच राजस्व मण्डल में 9 से 12 अप्रेल तक प्रातः 10.30 से सायं 5 बजे तक होगी।
उप निबंधक श्री सुरेश सिंधी ने बताया कि अभ्यर्थी स्वयं उपस्थित होकर अपने मूल प्रमाण पत्र आवश्यक रूप से सत्यापित करावें। उक्त अवधि में प्रत्येक दिवसों पर उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की सूचना राजस्व मण्डल की वैबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट बीओआर डॉट राजस्थान डॉट जीओवी डॉट इन पर देखी जा सकती है।

error: Content is protected !!