सिन्धी समाज पाकिस्तानी होने का अपशब्द कतई बर्दाश्त नहीं करेगा

सिन्धी समाज अजमेर ने विभिन्न संगठनों द्वारा संतो के सानिध्य में मौन जुलूस निकाला
अजमेर 07 अप्रेल। सिन्धी समाज अजमेर के सामाजिक पंचायतों, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों द्वारा संतो के सानिध्य में मौन जुलूस स्वामी कॉम्पलेक्स से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक निकालकर जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहीम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, भारत सरकार व माननीय मुख्यमंत्री छतीसगढ के नाम दुर्ग छतीसगढ में हुई सिन्धी युवकों के साथ अमानवीय घटना और एक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के विरोध में दिया गया। इस अवसर पर अखिल भारतीय सिन्धी साधू समाज के राष्ट्रीय महामंत्री व बालकधाम किशनगढ के महंत श्यामदास उदासीन ने कहा कि सिन्धी समाज पाकिस्तानी होने का अपशब्द कतई बर्दास्त नहीं करेगा।
ज्ञापन में लिखा गया कि पिछले माह 24 मार्च 2018 को दुर्ग छतीसगढ में सिन्धी युवकों को अमानवीय तरीके से पकडकर खुलेआम हथकडी लगाकर बाजार में घुमाने की घटना और नवभारत के दुर्ग भिलाई संस्करण में 25 मार्च को प्रकाशित समाचार में हमले को लेकर पाकिस्तानी सिंधियों पर की गयी एक टिप्पणी से समाज की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
समाज की ओर से सिन्धी समाज अजमेर ने निन्दा करते हुये माननीय मुख्यमंत्री छतीसगढ को पत्र लिखकर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो इसकी भी कार्यवाही की जाये।
सिन्धी समाज ने शहीद हुये हेमू कालाणी का इतिहास, सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन का बलिदान, जोहर हुई रानी लाडी, वीरांगना सूर्यकुमारी, परमाल अभिमान, संत कंवरराम की सेवाओं और समर्पण पर गर्व करता है। आजादी के बाद सनातन संस्कृति को बचाने के लिये अखण्ड भारत में अपनी मातृभूमि को छोडकर देशभर में स्थापित हो गया। सिन्धी समाज मानव सेवा को समर्पित समाज है जो दूध में शक्कर की तरह घुल जाने वाले के समान है। समाज सदैव राष्ट्रभक्ति और प्रेमभाव से रहता है। समाज मानवहित में ज़ररूरतमंदो की सेवा कार्य करता व दरबारों में सभी पंथों का सम्मान करता है। ऐसे समाज के युवाओं के साथ अमानवीय व्यवहार काफी पीड़ादायक है।
ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम के महंत स्वरूपदास, प्रेम प्रकाश आश्रम आदर्श नगर के दादा नारायणदास, जतोई दरबार के भाई फतनदास, सांई बाबा मन्दिर के महेश तेजवाणी, निरंकारी मण्डल के सोनू श्रवण निरंकारी, श्रीराम दरबार की दादी मोहिनी, निर्मलधाम के स्वामी आत्मदास सहित उपस्थित संतो ने अतिरिक्त कलेक्टर को ज्ञापन दिया।
मौन जुलूस में कंवल प्रकाश किशनानी, भगवान कलवाणी, गिरधर तेजवाणी, महेन्द्र कुमार तीर्थाणी, जगदीश अभिचंदाणी, हरी चंदनाणी, राधाकिशन आहूजा, जी.डी. वृदांणी, नवलराय बच्चाणी, हरीश वर्याणी, प्रकाश जेठरा, रमेश टिलवाणी, अशोक तेजवानी, जोधा टेकचंदाणी, मोती जेठाणी, मोहन तुलसियाणी, नारायण सोनी, पार्षद मोहन लालवाणी, खेमचन्द नारवाणी, मंघाराम भिरयाणी, महेश टेकचंदाणी, मनीष ग्वालाणी, मोहन कोटवाणी, तुलसी सोनी विजय निचाणी, जयप्रकाश मंघाणी, दयाल नवलाणी, भगवान पुरसवाणी, उतम गुरबक्षाणी, अश्वनी शास्त्री, महेश ईसराणी, रमेश मेंघाणी, गीता राम मटाई, लाल नाथाणी, किशोर टेकवाणी, वासदेव सोनी, डॉ. राजेश टेकचंदाणी, मनोहर मोटवाणी, दयाल नवलाणी, ललित नागरानी, नानक भाटिया, जयकिशन लख्याणी, हरकिशन टेकचंदाणी, मनीष किशनाणी, जयकिशन वतवाणी, दौलतराम पमनाणी, नारायणदास थदाणी, गोविन्द जैनानी, लाल नाथाणी, तुलसी मोटवाणी, हरीश आडवाणी, ईश्वर टहिल्याणी, मोती जेठाणी, किशोर टेकवाणी, प्रेम केवलरामाणी, अजीत मूलाणी, अनिल आसवाणी, ईसर भम्भाणी, शेवक पंजवाणी, नारी बाघाणी, दिलीप बूलचंदाणी, दीपक चांदनाणी, महेश ईसराणी, प्रकाश छबलाणी, दिलीप थदाणी सहित विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता सम्मिलित थे।
सिन्धी समाज महासमिति, भारतीय सिन्धु सभा, सिन्धु समिति अजमेर, सिंधी सेंट्रल महासमिति, अजयनगर सिन्धी समाज, वैशाली सिन्धी सेवा समिति, पूज्य सिन्धी पंचायत, पंचशाील, आदर्श सिन्धी पंचायत-आदर्श नगर, सिन्धी विकास समिति-चंद्रवरदायी नगर, सिन्धु सोसाइटी मदार, सिन्धु धारा संगीत समिति, झूलेलाल मन्दिर चौरसियावास रोड, हरिभाऊ उपाध्याय नगर विकास समिति, ईश्वर मनोहर उदासीन आश्रम, सिन्धी सोशल वेल्फेयर सोसाइटी मदार, नवयुवक सेवा मण्डल-आशागंज, पूज्य सिन्धी पंचायत-धोलाभाटा, सिन्धी सोशल वैलफेयर सोसाइटी, कोटडा हरिभाउ सिन्धी सेवा समिति, सिन्धी लेडिज क्लब अजमेर, मदार गेट, गांधी बाजार, अहाता मौहल्ला, झूला मौहल्ला, नया बाजार स्वर्णकार समाज सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि सम्मिलित होगें।
मौन जुलूस में मातृशक्ति भी हुई सम्मलित – दिशा किशनाणी
मौन जुलूस में मातृशक्ति सम्मिलित हुई जिसमें सिन्धी लेडीज क्लब अध्यक्ष दिशा किशनाणी के साथ महिला कार्यकर्ताओं नेहा जयसिंघाणी, पूनम जैनाणी, गीता मटाई, ज्योति मूरजाणी, विमला नागराणी, प्रियंका, मधु मंगलाणी, सुलोचना भंभाणी, पूजा तोलवानी, कविता शर्मा, शकुंतला अछरिया सहित कई महिला सदस्य उपस्थिति थी।

भगवान कलवाणी
मो. 9829180127

error: Content is protected !!