शहर में जलापूर्ति के लिए समय निर्धारित

अजमेर, 19 मई। अजमेर शहर में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा जलापूर्ति का समय निश्चित कर निर्धारित समय पर ही जलापूर्ति की जाएगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि जिला कलक्टर आरती डोगरा के निर्देशानुसार शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए समय निर्धारित किया गया है। अब शहर में प्रातः 5.30 बजे से रात्रि 9.30 बजे के मध्य ही जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। शहर के समस्त जोन में इस दौरान ही पानी दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक जोन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। इस समय की कड़ाई से पालना की जाएगी। नागरिकों की सुविधा के लिए इस समय पर ही पानी खोला जाएगा। रात्रि 9.30 बजे से प्रातः 5.30 बजे तक का समय जल भण्डारण के लिए निर्धारित किया गया है। पर्याप्त मात्रा में में पेयजल का भण्डार होने से अन्तिम छोर तक पूरे प्रेशर के साथ पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित हो सकेगा।

error: Content is protected !!