स्वामी टेऊँराम जी महाराज के जन्मोत्सव का सामूहिक यज्ञोपवित

अजमेर 14 जुलाई, वैशाली नगर स्थित प्रेम प्रकाश आश्रम परिसर में आज सत्गुरू स्वामी टेऊँराम जी महाराज का पांच दिवसीय जन्मोत्सव के कार्यक्रम का प्रारम्भ हुआ। देश विदेश के कई श्रद्धालु इस महोत्सव में आये हुए हैें। इसके अन्तर्गत प्रथम दिवस प्रातः 7 बजे श्री प्रेम प्रकाश ग्रंथ व श्रीमद् भगवद् गीता का पाठ प्रारम्भ हुआ । उसके पश्चात् 74 बच्चों के यज्ञोपवित संस्कार हुए। यह जानकारी देते हुए आश्रम के संत ओम प्रकाश शास्त्री ने बताया कि आज प्रातः 8 बजे विद्वान पण्डित कृष्ण कुमार व्यास जी व उनके सहयोगियों ने 74 बच्चों का यज्ञोपवित संस्कार विधि विधान के अनुसार सम्पन्न करवाया। इस अवसर पर आश्रम के महन्त स्वामी ब्रह्मानन्द शास्त्री ने वहां पहुंचे अजमेर, आगरा, सूरत, गोधरा आदि स्थानों के अभिभावकों व बच्चों को यज्ञोपवित संस्कार का महत्व समझाते हुए कहा कि यज्ञोपवित संस्कार प्रत्येक हिन्दू के लिये आवश्यक है। यज्ञोपवित संस्कार सनातन धर्म के 16 संस्कारों में से एक प्रमुख संस्कार है। यज्ञोपवित संस्कार के बाद ही गृहस्थ आश्रम में प्रवेश किया जा सकता है। संस्कारों से ही व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण होता है। वर्तमान युग में संस्कारों की कमी दिखाई दे रही है। जिस कारण समाज विकास की ओर न जाकर अपने लक्ष्य से भटक रहा है। आगे स्वामी जी ने बच्चों को जनेऊ धारण के नियम व सदाचारी आचरण की सीख दी और कहा कि पुण्य भले ही कम करो, परन्तु पाप कार्यों से बचों। सात्विक आहार करें। इस अवसर पर आश्रम में विभिन्न स्थानों से आये संत महात्मा व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इसके साथ ही स्वामी ब्रह्मानन्द जी महाराज ने अपने जन्मोत्सव के उपलक्ष में वृृक्षदान भी किया। अपने प्रवचन में उन्होंने मानव जीवन में वृृक्ष के महत्व के बारे में बताया कि वृृक्ष ही वर्षा को आकर्षित करता है। आजकल जिस तरह से जंगलों का सफाया करके रिहायशी कॉलोनियों को विकसित किया जा रहा है, इसका प्रकृृतिक वातावरण पर कुप्रभाव पड़ता है। इसलिये प्राकृृतिक वातावरण को विकसित करने हेतु हमें वृृक्ष दान का संकल्प लेना चाहिये। जिससे प्रकृृति में संतुलन बना रहे। शादी पार्टी में लोग दिखावे आदि पर लाखों रुपये खर्च करते हैं। अगर हम यह संकल्प लें कि हर वर्ष अपने जन्मदिन या सालगिरह पर एक वृृक्ष लगायेंगे। तो हमारा यह एक संकल्प भविष्यकाल में हमारी आने वाली पीढ़ियों को लाभान्वित करेगा। उन्होंने खुद भी प्रतिवर्ष स्वामी टेऊँराम जन्मोत्सव के अवसर पर वृक्ष दान करने का संकल्प लिया। सायंकालीन कार्यक्रम में स्वामी ब्रह्मानन्द शास्त्री का 75वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
15 जुलाई के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए आश्रम के संत ओम प्रकाश जी ने बताया कि कल ¬प्रातः 11 कुण्डीय विश्व कल्याणार्थ विष्णु महायज्ञ होगा। जिसमें लगभग 60 श्रद्धालुओं द्वारा विश्व के कल्याण हेतु आहुतियाँ दी जाऐंगी । सायं 4 बजे पूज्य लाल साहिब की ज्योति प्रज्वलित होगी इसके बाद सायं 5.30 बजे आश्रम से भव्य शोभा यात्रा गाजे बाजे, शहनाई व डाण्डिया, आकर्षक झांकियों, संत महात्माओं, गण मान्य व्यक्तियों व सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ निकाली जायेगी, इस षोभा यात्रा में प्रथम बार स्वामी टेऊँराम रथयात्रा निकाली जाएगी जो कि विषेश आर्कशण का केन्द्र होगी। यह षोभा यात्रा श्री प्रेम प्रकाष आश्रम से सी. आर अपार्टमेन्ट, अभियन्ता नगर, अरावली कॉलोनी, लायंस भवन से डेयरी बूथ होते हुए दूर संचार कॉलोनी, श्री राम विहार कॉलोनी, वाटर वर्क्स माता मन्दिर, ममता स्वीट्स तिराहा, षिव षंकर डेयरी रोड, भगत सिंह पार्क, सर्व धर्म मन्दिर, सागर विहार कॉलोनी रोड, बीकानेर स्वीटस तिराहा, केशव नगर, संतोशी माता मन्दिर, गुप्ता पान कार्नर, पं. दीन दयाल उपाध्याय पार्क, भोलेष्वर मन्दिर, जनता कॉलोनी, गांधी गृह, कृपालु गणेष डेयरी के पास से होते हुए श्री राम विहार कॉलोनी, मानसरोवर कॉलोनी, माधव नगर से प्रेम प्रकाश आश्रम रोड होते हुए आश्रम पर समाप्त होगी।
शोभा यात्रा के साथ सूरत(गुजरात) की स्वामी टेऊँराम मण्डली श्री प्रताप राय के संयोजन में भजन कीर्तन धुनि आदि प्रस्तुत करेंगें। शोभा यात्रा के मार्ग में क्षेत्र की विकास समितियों, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं व श्रद्धालुओं द्वारा जगह-जगह तोरण द्वार, पुष्प वर्षा, शीतल पेय, फल, मिठाई प्रसाद आदि के साथ स्वागत होगा।
संत ओम प्रकाश शास्त्री
मो. 9414281730

error: Content is protected !!