अजमेर, 30 जुलाई। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री बी. एम. भामू ने सोमवार 30 जुलाई को विद्युत उपभोक्ताओं/आम नागरिकों की विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए हाथी भाटा पावर हाऊस जयपुर रोड अजमेर में जन सुनवाई की।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान डिस्कॉम क्षेत्रा की कुल 29 समस्याएं प्राप्त हुई, जिनमें बिल संबंधी, नए कनेक्शन संबंधी, लाइन शिफ्ट करवाने संबंधी,, मीटर संबंधी, सतर्कता जांच संबंधी, सेवानिवृत कर्मचारियों के पेन्शन प्रकरण संबंधी समस्या सहित अन्य समस्याएंे थी।
उन्होंने जनसुनवाई शिविर के दौरान आई समस्याओं में मुख्य रूप से परिवादी श्री सोहन लाल मंडोलिया देवनगर रोड बाँसेली ने लघु उद्योग श्रेणी के कनेक्शन की पत्रावली माह फरवरी 2018 से लम्बित चल रही थी। इस प्रकरण पर कार्यवाही करते हुए अधिशाषी अभियंता, मदार से दूरभाष पर पाँच माह से लम्बित कनेक्शन नहीं करने के संबंध में जानकारी ली एवं परिवादी को जनसुनवाई में उपस्थित होने के पश्चात् तुरंत कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई के दौरान अजमेर के अतिरिक्त अन्य जिलों के परिवादी भी उपस्थित होते हैं जिनकी समस्याओं का त्वरित गति से निराकरण कर राहत प्रदान की जाती है इसमें श्री मनोज कुमार, निवासी बुहाना, झुन्झुनु ने माह अक्टूबर 2017 से पूर्व के सतर्कता जाँच की विवादित राशि के संबंध में 10 प्रतिशत समझौता राशि जमा करवाने के लिए उपस्थित हुआ। इस संबंध में परिवादी के प्रकरण की पुनः जाँच करवाने के लिए अति. पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) को निर्देश दिये। प्रबंध निदेशक ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान माह अक्टूबर 2017 से 23 जुलाई 2018 तक कुल 700 समस्याऐं प्राप्त हुई जिसमें से 690 का मौके पर ही निस्तारण कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की गई है व जो भी समस्याऐं जनसुनवाई के दौरान प्राप्त होती हैं उनका हरसम्भव 7 दिनांे के भीतर निस्तारण कर दिया जाता है।
जनसुनवाई के दौरान परिवादी श्री धन्नालाल निवासी बोरावड़, मकराना ने मांग पत्रा की राशि जमा कराने के बावजूद अन्य प्रार्थीयों के विरोध के कारण घरेलू कनेक्शन नहीं होने के कारण पर संबंधित सहायक अभियंता को पुलिस की सहायता लेकर कनेक्शन करने की कार्यवाही करने के लिए कहा। इसके अतिरिक्त परिवादी श्री नवाब अली ग्राम छातड़ी के कृषि कनेक्शन करने में हो रही देरी के लिये प्रबन्ध निदेशक ने संबंधित सहायक अभियंता को एक सप्ताह में दूरभाष पर निर्देश दिये। जनसुनवाई शिविर के दौरान आई समस्याओं में बिल में नाम संशोधन संबंधी, नए कनेक्शन दिलवाने, लाईन शिफ्ट करवाने संबंधी, मीटर संबंधी समस्याओं के तुरन्त समाधान के लिए टाटा पॉवर लि. एवं संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए एवं कहा कि कोई भी समस्या दुबारा जनसुनवाई के दौरान नहीं आनी चाहिए। उपभोक्ता को यह एहसास होना चाहिए कि निगम द्वारा की जाने वाली जनुसनवाई में किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान तुरंत प्रभाव से किया जाता है।
जनसुनवाई के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक (सतर्कता) श्री मुकेश सांखला, सम्भागीय मुख्य अभियंता एम. बी. पालीवाल, अधीक्षण अभियंता श्री वी. पी. सिंह (सतर्कता), अधिशाषी अभियंता (ग्रीवेन्स) श्री डी. के. भण्डारी उपस्थित थे। साथ ही टाटा पावर के कर्मचारी श्री एस एस शेखावत, श्री मनीष जैन व श्री दिनेश शर्मा उपस्थित थे।
घातक दुर्घटना के दो मृत तकनीकी सहायकों के आश्रितों को 20-20 लाख की मुआवजा राशि का भुगतान स्वीकृत
अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री बी. एम. भामू की स्वीकृति अनुसार निगम के सचिव (प्रशासन) ने एक आदेश जारी कर बताया कि निगम में कार्य करते हुए घातक विद्युत दुर्घटना के शिकार तकनीकी सहायक के आश्रितों को मुआवजा राशि का भुगतान स्वीकृत किया गया।
सचिव (प्रशासन) ने बताया कि मृत कर्मचारी श्री रणजीत सिंह पुत्रा श्री नंदलाल सहायक अभियंता फतेहपुर, सीकर कार्यालय में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत थे, उनकी मृत्यु दिनांक 4 दिसम्बर 2015 को कार्य करते समय विद्युत दुर्घटना के कारण हो गई थी। डिस्कॉम द्वारा मृत कर्मचारी के परिवार को आर्थिक सहायकतार्थ व भरण-पोषण हेतु तकनीकी सहायकों के आश्रितों को 20 लाख रूपए की मुआवजा राशि का भुगतान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मृत कर्मचारी के आश्रितों को एक्स-ग्रेसिया का भुगतान अनुकम्पात्मक अधिनियम के तहत किया जाएगा।