बी.एड. 2018 एवं 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बी.ए.बी.एड./बी.एससी. बी.एड. पाठ्यक्रम हेतु प्रवेश शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 30.07.2018 को 31.07.2018 को सायं 4.00 बजे तक बढ़ाया गया
पीटीईटी समन्वयक प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया है कि पीटीईटी 2018 एवं 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बी.ए. बी.एड./ बी.एससी. बी.एड. प्रवेश परीक्षा पश्चात् द्वि वर्षीय बी.एड. पाठ्यक्रम एवं 4 वर्षीय इन्टीग्रेटेड बी.ए.बी.एड./ बी.एससी. बी.एड. पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु द्वितीय काउंसलिंग के पश्चात् जिन अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आवंटित किये गये थे उन अभ्यर्थियों को प्रवेश हेतु प्रवेश शुल्क 22000/- आई.सी.आई.सी.आई. बैंक में चालान के माध्यम से नकद जमा करवाने हेतु दिनांक 31.07.2018 को सायं. 4.00 बजे तक का समय दिया गया है। जो अभ्यर्थी दिनांक 31.07.2018 को सायं 4.00 बजे तक बैंक में नकद भुगतान करके रसीद प्राप्त कर दिनांक 31.07.2018 को ही महाविद्यालय में ऑनलाईन रिपोर्टिंग करवायेंगे उनका ही प्रवेश माना जाएगा।
जिन अभ्यर्थियों को द्वितीय काउंसलिंग पश्चात् महाविद्यालय आवंटित किये गये हैं उन अभ्यर्थियों को प्रवेश शुल्क जमा करवाने के पश्चात् दिनांक 31 जुलाई 2018 तक महाविद्यालय में रिपोर्टिंग करवाना अनिवार्य है। क्योंकि महाविद्यालय में ऑनलाईन रिपोर्टिंग करवाने के पश्चात् ही अभ्यर्थी का प्रवेश सुनिश्चित होगा।
समन्वयक प्रो. बी.पी. सारस्वत ने बताया कि अब आगे कोई काउंसलिंग नहीं की जाएगी तथा प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 31 जुलाई के पश्चात् समाप्त कर दी जाएगी।
अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर अभ्यर्थी हैल्पलाईन नं. 9887358131 अथवा पीटीईटी कार्यालय के दूरभाष सं. 0145-2787083 पर सम्पर्क कर अपनी समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं।
प्रो. बी.पी. सारस्वत
समन्वयक