झरनेश्वर महादेव का पुष्कर के जल से किया अभिषेक

केकड़ी,
निकटवर्ती ग्राम सदारा के कावड़ दल ने पुष्कर राज के पवित्रजल से सावर के निकट खर्जी नदी के तट पर स्थित प्रसिद्ध झरनेश्वर महादेव का अभिषेक किया,
कुशल चन्द जेन के नेतृत्व में सदारा के 130 शिवभक्तों ने गुरुवार को सुबह पवित्र पुष्कर सरोवर की पूजा अर्चना कर सरोवर का पवित्र जल कावड़ में भरकर बम भोले के जयकारों के साथ पैदल कावड़ यात्रा प्रारम्भ की जिसका नरेश हरवानी सहित श्रद्धालुओ ने जोरदार स्वागत किया,केकड़ी में आज सुबह पहुचने पर नगर के बाजार में भी कावड दाल का पुष्पवर्षा से स्वागत किया दोपहर बाद कावड़ दल ने झरनेश्वर महादेव का मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण विधि विधान से अभिषेक कर भगवान भोले नाथ से क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।

error: Content is protected !!