पदयात्रियों के जयकारे से भक्तिमय हुआ वातावरण

सूरजपुरा शंकर खारोल 20अगस्त
सावन के आखिर सोमवार को खेडी शंकर महादेव के दर्शनार्थ श्रद्धालुओ के भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। ताजपुरा ग्राम से खेडी शंकर महादेव के दर्शनार्थ पैदल जत्थे रवाना हुए। ताजपुरा गुन्दाली जालियों से खेडी शंकर महादेव जाने वाले मार्ग पर पदयात्रा की दिनभर रेलमपेल लगी रही। हिगंतडा,सोहनपुरा,सहित अन्य गावो के पदयात्री डीजे के धुन पर नाचते हुए व भोलेनाथ के जयकारे के साथ मार्ग से गुजरे तो वातावरण भक्तिमय हो गया।गुंदाली ग्राम से ग्रामीणों की ओर से
खेडी शंकर महादेव के लिए रामधुनी निकाली गई। समाजसेवी सावरलाल गुर्जर की रामधुनी के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। छापरी मे ग्रामीण की ओर से भोलेनाथ भण्डारे पर पदयात्रियों को निशुल्क चाय नाश्ता कराया।

सूरजपुरा क्षेत्र मे दोपहर तक रिमझिम बारिश
कस्बे क्षेत्र मे सुबह से रिमझिम बारिश का दौर दोपहर तक चला। बारिश के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पडा।अजमेर कोटा राजमार्ग पर मोपेड वाहन चालक बारिश से बचने का जतन करते नजर आए। सूूूरजपुरा चौराहे से ताजपुरा छापरी, चण्डाली से गुुुन्दाली,प्रतापपुरा व सूरजपुरा से प्रतापपुरा मार्ग तक मुुुरडिया सागर की पाल से जाने वाले ग्रेवल मार्ग से गुजरना दुश्वार हो गया। बारिश से तालाब सरोवर मे पानी की आवक हुई। फसलों के लिए बारिश वरदान साबित होगी।

error: Content is protected !!