सांसद रघु शर्मा ने कामत के निधन पर जताया शोक

रघु शर्मा
अजमेर / राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं सांसद डॉ रघु शर्मा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव, राजस्थान के पूर्व प्रभारी गुरुदास कामत के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सांसद शर्मा ने कामत के निधन को कांग्रेस की अपूरणीय क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि कामत ने देश व प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई। अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष गिरधर तेजवानी, महासचिव शिव कुमार बंसल, सरवाड़ पंचायत समिति के सदस्य डॉ शक्ति प्रताप सिंह राठौड़, रेनू मेघवंशी, कमल गंगवाल ने भी कामत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!