हिंगलाज माता मन्दिर पर धर्म ध्वजा पूजन किया

अजमेर 24 अगस्त। महाराजा दाहरसेन स्मारक विकास एवं समारोह समिति के तत्वाधान में जयंती अवसर पर अजमेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम अजमेर, पर्यटन विभाग और भारतीय सिन्धु सभा के सहयोग से 6 दिवसीय कार्यक्रमों की कड़ी में आज महाराजा दाहरसेन स्मारक पर जयंति पर हिंगलाज माता मन्दिर पर धर्म ध्वजा पूजन किया गया।
भारतीय सिन्धु सभा के राष्ट्रीय मंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि महाराजा दाहरसेन ने युद्ध भूमि में देश की रक्षा के लिये अपने प्राण दे दिए। उनके अंतिम शब्द थे – ‘मातृभूमि, भावी संताने तुम्हें आजाद कराएंगी’ यह संदेश आज भी याद किया जाता है। भारत की पश्चिमी प्राचीर के रक्षक सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन सिंध के धर्मवीर, दानवीर व युद्धवीर महाराजा थे। सिंधु संस्कृति के विकास में महती भूमिका का निर्वन करने वाले हिन्दू कुल रक्षक के रूप में उनकी ख्याति जन-जन के मन में रमी हुई है। हिंगलाज माता पूजन व धर्मध्वजा पूजन कर फहराई गई।
इस अवसर पर पूजन ताराचंद राजपुरोहित और लक्ष्मणदास दौलतानी ने हिंगलाज माता की पूजा अर्चना व जगद्गुरू श्रीचन्द्र भगवान की पूजा करवाई।
इस अवसर पर नवीन सोगानी, भगवान कलवानी, तुलसी सोनी, मोहन तुलस्यिणी, रमेश मेघानी, नारायण सोनी के साथ कई विभिन्न संगठनों के गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मुख्य कार्यक्रम कल 25 अगस्त को जिसमें विजेता होगें सम्मानित
कल 25 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर आयोजित किया जायेगा। विजयी रहे प्रतिभागियों को 25 अगस्त को सिन्धुपति महाराजा दाहरसेन स्मारक पर आयेजित होने वाले मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा। यह समारोह प्रातः 9 से आयोजित होगा। मुख्य कार्यक्रम में हिंगलाज माता पूजा अर्चना, विजेताओं का सम्मान और पर्यटन विभाग द्वारा देशभक्ति आाधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा।
रंगभरो प्रतियोगिता का परिणाम
रंगभरो प्रबितयोगिता में अजमेर शहर स्तर पर वरिष्ठ वर्ग में अंजली तंवर, रा.सावित्री उ.मा. विद्यालय को प्रथम, गुरमती कौर संत कवंरराम सीनियर विद्यालय को द्वितीय व हितेश लालवाणी आदर्श उच्च मा. विद्यालय, पडाव को तृतीय स्थान रहा। कनिष्ठ वर्ग में अभिनव माथुर, महेश्वरी पब्लिक स्कूल को प्रथम, दीक्षा पुरसवाणी रामेश्वर विद्यापीठ को द्वितीय व नाजमीन को आर्य पुत्री उ.मा.विद्यालय को तृतीय स्थान रहा। विद्यालय स्तर पर तीन तीन विजेताओं को भी पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा।
देशभक्ति एकल गान प्रतियोगिता का परिणाम
देशभक्ति एकल गान में कक्षा 6 से 8 कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्वामी सर्वानन्द विद्यालय का अर्जुन व रा.बा.उ.मा. विद्यालय किशनगंज की शफीना, द्वितीय स्वामी सर्वानन्द विद्यालय का दुर्गेश कश्यप, तृतीय रा. राजेन्द्र उ.मा. विद्यालय का प्रीतम सिंह रहा। वहीं कक्षा 9 से 12 वरिष्ठ वर्ग में राज.जवाहर उ.मा. विद्यालय का विशाल भट्ट प्रथम, राजकीय उ.मा. विद्यालय वैशाली नगर का अशोक गन्धर्व को द्वितीय और तृतीय स्वामी सर्वानन्द विद्यालय की रिया मोनानी रही।

समन्वयक,
9413135031

error: Content is protected !!