मेनार। कस्बे में भाई-बहन के अटूट प्रेम एवं विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व की रविवार को धूम रही । रक्षाबंधन का त्यौहार रविवार को धूमधाम से मनाया गया ।
वही रविवार को सुबह से ही मेनार के नीम का चौराहा ,ओकारेश्वर चौराहा ,थम्ब चौराहा, विक्का मेहता चौराहा सहित मुख्य बाजार चौराहे पर रंग बिरंगी राखियों के बाजार सजे ।
एवं मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ देखी गई । पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर चाइनीज राखियों के बहिष्कार करने व स्वदेशी राखियां खरीदने व बेचने की अपील के बाद में स्थानीय व्यापारियों द्वारा भी स्वदेशी राखियो को बेचते दिखाई दिये। इस पर्व को लेकर के मुंबई-अहमदाबाद कुवैत एवं विदेशों में नौकरी कर रहे हैं युवा घर पहुंचे ।
वही शुभ मुहूर्त में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक रक्षा सूत्र बांधकर के भाई ने बहन की रक्षा का संकल्प लिया। रक्षाबंधन के इस पर्व को लेकर के बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। साथ ही मेनार के आसपास क्षेत्र रुंडेडा, वाना, अमरपुरा, बामणिया, खेड़ली सहित क्षेत्र पर में धूमधाम से रक्षाबंधन पर्व मनाया गया।