सूरजपुरा (शंकर खारोल) 26 अगस्त
कस्बे सहित ताजपुरा छापरी प्रतापपुरा गुन्दाली चण्डाली अरनिया सहित आस-पास के गांवो में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।बहन ने भाई के तिलक लगाकर कलाई में राखी बांधते हुए मुंह मीठा करवाया ।भाई ने बहिन को रक्षा करने का वचन देते हुए उपहार दिए। पर्व को लेकर सुबह से ही गांव में चहल-पहल नजर आई ।
बहिने रक्षाबन्धन पर्व अपने परिवार भाई के साथ मनाने के लिए को ससुराल से पिहर लौटी। भाई बहिन ने नए वस्त्र पहनकर परिवार के संग उत्साह के साथ मनाया। घर घर मे खाद्य व्यंजन बनाए गये।