प्रबंध निदेशक ने सुनी आमजन की समस्याएं

अधिवक्ता एवं पुलिस प्रशासन ने भी जनसुनवाई के प्रति जताया विश्वास
अजमेर, 27 अगस्त। अजमेर विद्युत वितरण निगम लि. के प्रबंध निदेशक श्री बी. एम. भामू ने सोमवार 27 अगस्त को विद्युत उपभोक्ताओं/आम नागरिकों की विद्युत संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए हाथी भाटा पावर हाऊस जयपुर रोड अजमेर में जन सुनवाई की।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान डिस्कॉम क्षेत्रा की कुल 29 समस्याएं प्राप्त हुई। जनसुनवाई शिविर के दौरान आई समस्याओं में 15 समस्याएं टाटा पावर लि. से संबंधित थी। प्रबंध निदेशक ने गत जनसुनवाई के दौरान आई जनसमस्याओं का निस्तारण नहीं होने पर नाराजगी जताई। इस कारण टाटा पावर द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं के समय पर निस्तारण नहीं होने के कारण अधिवक्ता एवं रामगंज थाना पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी जनसुनवाई में उपस्थित हुए। उन्होंने इन समस्याओं को प्राथिमकता से लेकर तुरन्त मौके पर ही टाटा पावर के अधिकारियों को समाधान कर राहत प्रदान करने हेतु निर्देशित किया।
जनसुनवाई के दौरान परिवादी श्री दीयाराम तुलसाराम लापोलाई (मेड़ता) के सतर्कता जांच की विवादित राशि का 25 प्रतिशत मय समझौता शुल्क जमा कर अपने वाद का निस्तारण समझौता समिति के माध्यम से करवाने के लिए संभागीय मुख्य अभियंता श्री एम. बी. पालीवाल को निर्देश दिए। परिवादी श्री जम्मरूद्दीन अजमेर के यहां सतर्कता जांच की जुर्माना राशि 13 लाख 32 हजार रूपए की शिकायत के संबंध में उनके अधिवक्ता ने प्रबंध निदेशक महोदय को पूर्ण प्रकरण की जानकारी दी एवं अनुरोध किया कि इतनी राशि उपभोक्ता जमा करवाने में असमर्थ है। अतः इस प्रकरण में प्रबंध निदेशक अति. पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश सांखला के साथ मौका मुआना कर संभागीय मुख्य अभियंता अजमेर जोन को पुनः रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
परिवादी श्री राजेन्द्र प्रसाद शर्मा निवासी आदर्श कॉलोनी पीसांगन ने अपने घरेलू बिल की राशि 30 हजार आने के संबंध में उपस्थित होने पर इसकी कार्यवाही करते हुए उपभोक्ता के मीटर की लेब में जांच करवाने के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान अधीक्षण अभियंता श्री डी. एन. जांगिड़ (सतर्कता), श्री वी. पी. सिंह (योजना), आंतरिक अंकेक्षक श्री दीपक शर्मा उपस्थित थें। साथ ही टाटा पावर के प्रतिनिधि श्री मनीष जैन, श्री दिनेश शर्मा, श्री एस. एस. शेखावत उपस्थित थे।
—000—
निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक 28 को
अजमेर, 27 अगस्त। अजमेर विद्युत वितरण निगम के वरिष्ठ अधिकारियों की समीक्षा बैठक मंगलवार 28 अगस्त 2018 को प्रातः 11.00 बजे डिस्कॉम प्रबंध निदेशक श्री बी. एम. भामू की अध्यक्षता में पंचशील स्थित मुख्यालय भवन के सभागार में होगी।
बैठक में टी एण्ड डी लोसेज, एटी एण्ड सी लोसेज, कृषि कनेक्शन, घरेलू कनेक्शन एवं पीएचईड़ी कनेक्शन, बंद एवं खराब मीटर, राजस्व वसूली, सतर्कता जांच समीक्षा, दीनदयाल ग्राम ज्योति योजना के अन्तर्गत कनेक्शन, सुरक्षा दीवार, एलईडी वितरण, सेल्फी स्टिक से मीटर रीडिंग, सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं दर्ज प्रकरणों की स्थिति सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा की जाएगी।

error: Content is protected !!