रक्षा बंधन के पवित्र त्यौहार के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र अजमेर द्वारा प्रेरित व नागोर जिला परिषद सदस्य सुनील डूडी व केंद्र के आजीवन सदस्य वीर लोकेश सोजतीयां (जैन) द्वारा प्रायोजित अपना घर मुक बधिर एवं द्रष्टिहीन संभाग स्तरीय आवासीय विद्यालय कोटड़ा अजमेर के बालिकाओ /बालको से राखी बंधवाई। केंद्र के चेयरमैन वीर अशोक छाजेड़ व मुख्य प्रवक्ता कमल गंगवाल ने बताया कि रक्षा बंधन के बाद बालक बालिकाओ को मिठाई बाटी गयी। इस अवसर पर केंद्र चेयरमैन अशोक छाजेड़, वाइस चेयरमैन वीर कमल गंगवाल, सचिव वीर गजेन्द्र पंचोली, सह सचिव वीर विजय जैन पांड्या, सीए विकास अग्रवाल, राज कुमार गर्ग, वीर लोकेश सोजतीयां, नागोर जिला परिषद सदस्य सुनील डूडी उपस्थित थे ।स्कुल के कार्यालय इंचार्ज पवन जी महावीर इंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र अजमेर को इस कार्य के लिए धन्यवाद दिया ।
सचिव वीर गजेन्द्र पंचोली ने बताया कि महावीर ईंटरनेशनल अजयमेरू केंद्र व पद्मावती केंद्र समय समय पर इस स्कुल के छात्रो को आटा, शक्कर, चावल इत्यादि उपलब्ध कराते रहते है ।