श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2018 की तैयारीयां

संस्था प्रथम एक पल की बैठक सम्पन्न
अजमेर 27 अगस्त संस्था प्रथम एक पल की ओर से मंगलवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 2018 सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु एक बैठक संस्था कार्यालय पुलिस लाईन पर आयोजित की गयी।
संस्था सचिव चंद्रभान प्रजापति ने बताया कि नगर निगम अजमेर के सानिध्य में प्रथम एक पहल के द्वारा सोमवार 3 सितंबर को आजाद पार्क में जन्माष्टमी पर आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘‘श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2018’’ को लेकर एक बैठक संस्था अध्यक्ष ज्ञान सारस्वत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष कार्यक्रमों में स्पेशल इफेक्ट और विशाल एल. ई. डी. के साथ साउंड का उपयोग करते हुए विगत वर्ष की तुलना में भव्य कार्यक्रम किया जाएगा। सांस्कृतिक सचिव रिषभ मिश्रा ने बैठक को सम्बोधित करते हुये बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारीयां आरंभ हो चुकी है संस्था के सभी कोरियोग्राफर अपनी-अपनी डान्स कक्षाओं में संस्था से जुडे़ कलाकारों को कृष्ण जन्माष्टमी से सम्बध डान्स सिखाना आरम्भ कर चुके है। इस वर्ष विभिन्न विद्यालयों के द्वारा भी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी जाएगी जिनमें प्रमुख रुप से डी.ए.वी. स्कूल केसरगंज, आक्फो कैंब्रिज स्कूल डिग्गी बाजार, मेडिटेटीव स्कूल अजय नगर के साथ ही साथ अपने घर मूक बधिर विद्यालय कोटड़ा मुख्य है।
संस्था द्वारा के विशेष आमंत्रित कलाकार भी श्री कृष्ण जन्म पर प्रस्तुति देंगे जिनमें डीडवाना से अरुण सर भीलवाड़ा से स्वाति शर्मा कोटा से शिखा शर्मा आएंग।संस्था प्रथम एक पहल के अलावा शहर के विभिन्न कलाकारों को मंच देना संस्था का एक उद्देश्य होता है इसी के तहत रविवार दिनांक 2 सितंबर को शास्त्री नगर स्थित एकलव्य गार्डन पर श्री कृष्ण से संबंधित कार्यक्रमों का ऑडिशन रखा गया है जिसमें शहर के विभिन्न प्रतिभागी अपना ऑडिशन देकर संस्था के कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्मोत्सव 2018 में भाग ले सकते हैं। बैठक में संस्था अध्यक्ष ज्ञान सारस्वत, सह संरक्षक भारती श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष संजीव चतुवेदी,विक्क्ी बंजारा, षिखा शर्मा,ं कृष्णा शर्मा, षिवांग मिश्रा, रिचा शर्मा,मोनु सर आदि लोग उपस्थित थें।

error: Content is protected !!