‘सिंधी युवा संघ’ की प्रथम आम सभा का आयोजन

सिंधी युवाओं के प्रमुख प्रतिनिधि संगठन ‘सिंधी युवा संघ’ द्वारा आज दिनांक 28 अगस्त 2018 को माँ देवी मेंशन (मीना मेंशन) अजयनगर में प्रथम आम सभा का आयोजन वृहद् स्तर पर किया गया। जिसमे संघ के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज की इस सभा में प्रथम सत्र परिचय सत्र रखा गया जिसमे युवाओं को एक दुसरे से अवगत कराया गया। तत्पश्चात सभी सदस्यों से संघ के कार्यों के बारे में चर्चा की गयी, उनके अनुभव साझा किये गए। इसी के साथ आगे के कार्यक्रमों की रूप रेखा भी तय की गयी जिसमे सेवा कार्यों का विस्तार, कार्यक्रमों में अधिकतम युवाओं की भागीदारी तथा अनेक समसामयिक सामाजिक समस्याओं का समाधान शामिल हैं।
बैठक के अगले क्रम में राजस्थान सिंधी अकादमी में अजमेर से नवनियुक्त सदस्यों श्री रमेश जी चेलानी, श्री जयकिशन जी पारवानी एवं श्री भरत जी गोकलानी का स्वागत व अभिनन्दन किया गया तथा उक्त गणमान्य अतिथियों ने संघ के सदस्यों का मार्गदर्शन व उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आपस में जोड़कर संघ के कार्यों को ऐसी दिशा देना था कि समाज के हर तबके के लोगों तक संघ के कार्यों का अधिकतम लाभ पहुंचाया जा सके, जिसके लिए अनेक महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए हैं।
विशाल वाहन रैली का आयोजन: आज की आम सभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी सितम्बर माह के अंत में एक विशाल वाहन रैली का आयोजन सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय अजमेर से किया जायेगा। जिसका प्रमुख उद्देश्य युवाओं में सामाजिक चेतना का विकास व सकारात्मक भाव का विस्तार करना है। इस रैली के आयोजन के लिए रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था शहर के मुख्य बाज़ारों में अनेक चिन्हित स्थानों पर की जाएगी। यह रैली समाज के युवाओं में एकत्व एवं समरसता की भावना उत्पन्न करने में मील का पत्थर साबित होगी। रैली के बारे में विस्तृत जानकारी शीघ्र ही सार्वजानिक की जाएगी। आज के कार्यक्रम में श्याम लालवानी, विनोद बेहरानी, हितेश मंगलानी, नितेश खेमचंदानी, नितेश भाटिया, मनोज झामनानी, खीयल मंगलानी, लवी बेहरानी, राकेश बेहरानी, गिन्ना भाई, जय बतरानी, अशोक पारवानी, पंकज गुरनानी, सोनू मंघनानी, मनीष गुरनानी, नरेश सोनी, चिंकी आसवानी तथा महेश पिंजलानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!