महेश्वरी महिला मंडल ने मनाया नंद महोत्सव

केकड़ी
आज दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक महेश वाटिका में माहेश्वरी महिला मंडल के तत्वावधान में नंद महोत्सव का आयोजन किया गया,
महिला मंडल अध्यक्ष अध्यक्ष मंजू चौधरी ने बताया कि उपस्थित सभी महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी तथा इस मौके पर भगवान पूर्णेश्वर महादेव की बहुत ही मनोरम झांकी सजाई गई सभी महिलाओ ने भाव विभोर हो कर नृत्य किया और माहौल को भक्ति मय बना कर महेश वाटिका को मथुरा सा कर दिया, अंत मे पंजरी व अजवायन के लड्डू व चरणामृत का प्रसाद वितरण किया गया छोटे छोटे बच्चे कान्हा बने सभी बच्चो को टॉफियां खिलोने आदि वितरित किये गई गए महिला मंडल सचिव ममता न्याति ने सभी का आभार प्रकट किया।

error: Content is protected !!