एकल नृत्य व गायन और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हेतु पालिका में बैठक सम्पन्न

केकड़ी 6 सितंबर।
नगर पालिका मण्डल द्वारा 11 से 20 सितम्बर तक आयोजित तेजा मेले के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओ के सफल आयोजन की तैयारियो को लेकर गुरूवार को दोपहर नगर पालिकाध्यक्ष अनिल मित्तल की अध्यक्षता में शहर के सभी शिक्षण संस्थाओ के प्रधान एवं प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। मेला समिति संयोजक सुरेन्द्र जोशी ने बताया कि बैठक के दौरान इस बार पालिका मण्डल द्वारा शहर की प्रतिभाओ को तराशने के लिए आयोजित की जाने वाली एकल गायन,एकल नृत्य,सामूहिक नृत्य एव फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिताओ के बारे में आवश्यक विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संस्था प्रधानो ने बताया कि इन सभी प्रतियोगिताओ में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओ में विशेष उत्साह नजर आ रहा है। बैठक के दौरान मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता में प्रत्येक विधालय से प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए सिर्फ तीन-तीन प्रविष्टियां शामिल करने का निर्णय लिया गया। स्कूली छात्र-छात्राओ की प्रविष्टियां स्कूल के माध्यम से ही ली जाएगी। कोई भी स्कूली छात्र स्वतंत्र रूप से इस प्रतियोगिता में शामिल नही हो सकेगा। एकल गायन,एकल नृत्य,सामूहिक नृत्य तथा फैन्सी ड्रेस के लिए प्रतियोगिओ का चयन स्कूल अपने स्तर पर करेगी तथा अपने स्कूल की श्रेष्टतम प्रस्तुति की प्रतियोगिता में प्रविष्ट करा सकेगी। स्कूली छात्र-छात्राओ के अतिरिक्त गायन व नृत्य में रूची रखने वाले कलाकार स्वतंत्र रूप से सभी प्रतियोगिताओ में भाग ले सकेंगे। इसके लिए उन्हे आठ सितम्बर तक नगर पालिका कार्यालय में अपना पंजीयन कराना होगा। बैठक में संस्था प्रधानो ने इन प्रतियोगिताओ को लेकर अन्य कई सुझाव भी दिए। बैठक में राउमा विधालय के प्रधानाचार्य अशोक सिंहल, राबाउमा विधालय की प्रधानाचार्या अनिता भाटी, राजकीय पायलट उच्च मा विधालय कि प्रधानाचार्या गायत्री शर्मा,श्री सुधासागर दिगम्बर जैन विधा विहार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीनारायण शर्मा,आन अकादमी के प्रदीप,शाकम्भरी विधालय के राजेश,रायल स्कूल के गजेन्द्र सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!