धूमधाम से मनाया पाश्र्वनाथ पंचकल्याणक

केकड़ी
श्वेतांबर जैन समाज के पर्युषण पर्व के दूसरे दिन श्रीपाश्र्वनाथ स्वामी पंच कल्याणक महोत्सव पूजा कर मनाया गया। श्री शीतल नाथ जैन श्वेताम्बर तपागच्छ चौमुखा जिनालय में शुक्रवार प्रात: 7:15 बजे मूर्ति पूजा पक्षाल से शुरुआत की गई, तत्पश्चात 8:30 बजे भक्ति भाव के साथ स्नात्र पूजा की गई। स्नात्र पूजा के पश्चात विश्व शांति के लिए शांति कलश किया गया। दोपहर 12:15 बजे जिनालय में बड़ी पूजा हुई। बड़ी पूजा का लाभ राजकुमार योगेश कुमार तातेड़ परिवार ने लिया। समाजसेवी विजय कुमार कोठारी, हंसराज बांठिया, रिखब चंद धम्मानी, निर्मल तातेड़, खेमचंद तातेड़ एवं संघ अध्यक्ष सुरेंद्र धूपिया ने गाजे बाजे के साथ पूजन करवाया। पूजन में श्रावक श्राविकाओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। श्री शीतलनाथ नवयुवक मंडल के अध्यक्ष अभय बांठिया ने बताया कि अनादि काल से जिनेश्वर भगवंतों के शासन में संपूर्ण भारत क्षेत्र में पर्युषण पर्व शाश्वत रूप से मनाया जाता है। पूजन के पश्चात सायं 7 बजे प्रतिक्रमण एवं रात्रि 8:15 बजे भक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया। भक्ति में विजय कोठारी, हंसराज बांठिया, महेंद्र धम्मानी, अंकुश कोठारी, अतुल धूपिया आदि ने एक से बढक़र एक भजन प्रस्तुत किये।

error: Content is protected !!