अजमेर। राजस्थान श्रम आयोग और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष हाजी गफूर अहमद शुक्रवार को अपने परिवार सहित निजी यात्रा पर अजमेर पहुंचे। उन्होंने सपरिवार ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह की जियारत की। सर्किट हाउस पहुंचे अहमद का अल्पसंख्यक विभाग के शहर संयोजक अमजद हुसैन घोसी, कांग्रेस उत्तर ब्लॉक के अध्यक्ष आरिफ हुसैन, पूर्व उपाध्यक्ष ऐतजाद अहमद खान, हेमराज सहित अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने अहमद और उनकी पत्नर चोहटन प्रधान शमा खान का स्वागत किया।
