40 हजार लोगों को मिली नई सड़क की

प्रो. वासुदेव देवनानी
अजमेर, 21 सितम्बर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 5 सालों में अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख जरूरतों को पूरा किया है। समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान किया गया है। हमने जो वादे किए हम उन पर पूरा उतरे हैं। क्षेत्रा में 100 करोड़ की लागत से नई सड़कों का निर्माण कराया गया है।
शिक्षा राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने आज वार्ड संख्या 4 शिवनगर, फॉयसागर रोड क्षेत्रा एवं वार्ड 5 अम्बा कॉलोनी नागफणी क्षेत्रा में 38 लाख रूपए की लागत से नई सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया है। उन्होंने कहा कि हमने पिछले चुनाव के दौरान क्षेत्र के लोगों से वादा किया था कि प्रत्येक क्षेत्र का विकास किया जाएगा। प्राथमिकता के आधार पर कार्य करवाए जाएंगे। हमने जो वादा किया वह मजबूत इरादों के साथ पूरा भी किया है।
उन्होंने कहा कि शिवनगर और अम्बा कॉलोनी क्षेत्र में बनने वाली नई सड़कों से करीब 40 हजार लोगों को फायदा मिलेगा। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में पिछले 5 सालों में 100 करोड़ रूपए की लागत से नई सड़कों का निर्माण करवाया गया है। शहर की सभी प्रमुख सड़कों के साथ वार्डों की अंदरूनी सड़कों को भी तैयार करवाया गया है। क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में करोड़ों रूपए के कार्य करवाए गए हैं।
श्री देवनानी ने दोनो वार्डों में क्षेत्रवासियों को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा करवाए जा रहे कामों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना के तहत करीब 1947 करोड़ रूपए के कार्य करवाए जाएंगे। इसी योजना के तहत 220 करोड़ की लागत से बन रहा एलिवेटेड रोड यातायात की रफ्तार को कई गुणा तेज कर देगा। पंचशील में बनने वाला साइंस पार्क, शास्त्राी नगर में नगर वन उद्यान, सुभाष उद्यान और आनासागर झील के चारों ओर 8.5 किलोमीटर लम्बी चौपाटी अजमेर के पर्यटन में एक नया अध्याय साबित होगी।
वार्ड संख्या 4 में आयोजित कार्यक्रम में श्री सीताराम शर्मा, सुल्तान सिंह, सियाराम, नेतराज कच्छावा, एन.के.गोयल, रवि खण्डेलवाल, मुकेश खत्री, रघुवीर सिंह कच्छावा, भगवान सिंह, नन्दकिशोर, गोविन्द शर्मा, डी.पी.शर्मा, नरेश, विशनदास, रंगीला, देवी सिंह तथा योगेश व्यास उपस्थित थे। इसी तरह वार्ड संख्या 5 में आयोजित कार्यक्रम में सुलोचना शुक्ला, मनोज शर्मा, नरसिंह बंजारा, माणक बंजारा, गोपाल सिंह, तेज सिंह, रजनीश वैष्णव, बंटी एवं बन्नू आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!