शिक्षा राज्यमंत्राी ने किया जेएलएन अस्पताल का निरीक्षण

अजमेर, 22 सितम्बर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने आज जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में निर्माणाधीन आपातकालीन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आमजन को इसका लाभ देने के लिए शेष काम जल्द पूरा किया जाना जरूरी हैं। चिकित्सालय प्रशासन 30 सितम्बर तक सभी काम पूरे करें ताकि लोगों को यहां पर चिकित्सा उपलब्ध हो सके।
शिक्षा राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी आज जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने चिकित्सालय प्रशासन के साथ आपातकालीन चिकित्सा इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक्सरे रूम और बिजली की फिटिंग का कार्य शीघ्र पूरा किया जाए। आगामी 30 सितम्बर तक यह सभी कार्य पूरे कर लिए जाए। ताकि अक्टूबर से मरिजों को यहां आपातकालिन चिकित्सा उपलब्ध हो सके।
श्री देवनानी ने बताया कि चिकित्सालय में आपातकालीन वार्ड के नव निर्माण पर करीब 3 करोड़ रूपए खर्च किए गए हैं। अब इस वार्ड में आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के तहत सभी तरह की चिकित्सा एक ही छत के नीचे उपलब्ध होगी। यहां गम्भीर रोगियों के लिए नया वार्ड भी तैयार कर लिया गया है। शीघ्र ही यह मरीजों के लिए उपलब्ध होगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 5 साल में जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में चिकित्सा सुविधा के विस्तार पर करीब 30 करोड़ रूपए खर्च किए हैं। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी गई है। उनके साथ अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

देवनानी ने किया 48 लाख के विकास कार्यों का शुभारम्भ
लोहाखान और इन्द्रा काॅलोनी के निवासियों को मिलेगा फायदा

अजमेर, 22 सितम्बर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने आज विभिन्न वार्डों में 48 लाख के विकास कार्यों का शुभारम्भ किया। सड़क एवं पुलिया निर्माण के इन कार्यों से लोहाखान और इन्द्रा काॅलोनी, मीरशाह अली क्षेत्रा के हजारों लोगों को फायदा मिलेगा। क्षेत्रावासियों ने इन कामों पर हर्ष व्यक्त करते हुए राज्य सरकार का आभार जताया।
शिक्षा राज्यमंत्राी श्री वसुदेव देवनानी वार्ड संख्या 46 एवं 47 में आयोजित कार्यक्रमों को संबोधित करते हुए कहा कि विभिन्न वार्डों में आमजन को राहत देने के लिए अंदरूनी सड़कों, पेयजल विकास कार्य, विद्युत एवं अन्य विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आम जनता की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हमने यह कार्य करवाए हैं। प्रत्येक वार्ड में करोड़ों रूपए के विकास कार्य करवाए गए हैं।
उन्होंनेे कहा कि अजमेर शहर में नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण, मुख्यमंत्राी बजट घोषणा विधायक कोष, स्मार्ट सिटी योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत सैकड़ों करोड रूपए के विकास कार्य करवाए गए हंै। हमने आमजन की आवश्यता और सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य करवाए हैं। पिछले 5 सालों में अजमेर शहर की तस्वीर बदल गई। हमने जो वादा किया था, मजबूत ईरादों के साथ उसे पूरा करके दिखाया है। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रावासी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!