केकड़ी विधान सभा क्षेत्र की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित

विधानसभा चुनाव में कुल 242483 मतदाता
केकडी / भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान जयपुर के निर्देषानुसार आज दिनांक 28.09.2018 को विधानसभा क्षेत्र केकड़ी (105) के समस्त 272 मतदान केन्द्रों हेतु अर्हता दिनांक 1 जनवरी 2018 के संदर्भ में फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाषन किया गया। निर्वाचक पंजीयन अधिकारी शंकरलाल सैनी ने बताया कि प्रारूप प्रकाषन के समय कुल 244540 मतदाताओं की सूचियों का प्रकाषन किया गया था। द्वितीय संक्षिप्त विषेष पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान प्राप्त दावों एवं आपतियों के पष्चात कुल 3026 नये मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों में जोड़े गये एवं 5083 विलोपन योग्य नाम मतदाता सूची से हटायें गये है। विधानसभा क्षेत्र केकड़ी में अंतिम प्रकाषन के पष्चात कुल पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 242483 है। जिसमें से 123146 पुरूष एवं 119337 महिला मतदाता है।

error: Content is protected !!