प्रदेश में 2500 स्कूल बने फाइव स्टार

अजमेर, 02 अक्टूबर। शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि पिछले पौने पांच सालों में राजस्थान की शिक्षा ने ऐतिहासिक प्रगति हासिल की है। इन सालों में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 57 प्रतिशत से बढकर अब 80 प्रतिशत तक पहुंचने लगा है। राजस्थान के 14 हजार में से ढाई हजार स्कूलों ने औसत परीक्षा परिणाम से अधिक परिणाम दिया है। इन सभी स्कूलों को फाइव स्टार स्कूल के रूप में सम्मानित किया जा रहा है। यह तरक्की राजस्थान के शिक्षा परिवार की अथक मेहनत एवं समर्पण का परिणाम है।
शिक्षा एवं पंचायतीराज राज्यमंत्राी श्री वासुदेव देवनानी ने आज सेंट्रल गल्र्स स्कूल में जिला एवं संभाग स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, जिले के 99 स्कूलों को फाइव स्टार स्कूलों के रूप में सम्मान तथा स्कूल में नए कक्षा-कक्ष एवं भारत दर्शन गलियारे के लोकार्पण समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्राी श्रीमती वसुंधरा राजे के नेतृत्व में पिछले पौने पांच साल में राजस्थान ने अभूतपूर्व तरक्की की है। शिक्षा के क्षेत्रा में हम 26वें से दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इन सालों में राजस्थान का औसत परीक्षा परिणाम भी बढ़ा है। अब प्रदेश का बोर्ड परीक्षा परिणाम 80 प्रतिशत को छू रहा है।
उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल में राजस्थान के स्कूलों ने एक नई करवट ली है। अब स्कूलों को स्टार रेटिंग दी जा रही है। औसत परिणाम से ज्यादा परिणाम देने वाले राज्य के ढाई हजार स्कूलों को फाइव स्टार स्कूल के रूप में सम्मानित किया जा रहा है। अजमेर जिले में 99 स्कूलों ने फाइव स्टार रेटिंग हासिल की है। राजस्थान के शिक्षा परिवार ने अथक मेहनत के भरोसे यह परिणाम हासिल किया है। राजस्थान के स्कूलों में 3500 करोड़ रुपए के विकास कार्य कराए गए हैं। अजमेर शहर के स्कूलों में 15 करोड़ के निर्माण कार्य हुए हैं। आजादी के बाद पहली बार स्कूलों में एक साथ इतने काम हुए।
श्री देवनानी ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए सुविधाओं का तो विस्तार हुआ ही, हमने शिक्षकों की समस्याओं का भी समाधान किया है। राज्य में एक लाख शिक्षकों की भर्ती के साथ ही करीब सवा लाख शिक्षकों को पदोन्नति दी गई है। राज्य में शिक्षा विभाग के कैडर को बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की मेहनत के सहारे हम शीघ्र ही देश में प्रथम स्थान पर होंगे।
शिक्षा राज्यमंत्राी ने महापौर श्री धर्मेंद्र गहलोत एवं पार्षद श्री भागीरथ जोशी एवं अनीश मोयल के साथ कक्षा-कक्षों व भारत दर्शन गलियारे का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में संभाग स्तर पर श्रीमती वसुधा शर्मा, डाॅ. ममता सोनगरा, श्री अरूण कुमार शर्मा, श्रीमती लक्ष्मी वर्मा एवं श्री लक्ष्मण लाल शर्मा का सम्मान किया गया । इसी तरह जिला स्तर पर श्री कल्पना माथुर, श्रीमती विजय लक्ष्मी यादव, श्रीमती सुनीता यादव, श्री सीताराम धाबी, श्री आदित्य प्रकाश पाण्डे, श्री नरेश पारिख, श्री रविन्द्र जाटव, श्री सुभाष चन्द्र, श्रीमती राधा अग्रवाल, श्रीमती सीमा सोनी, श्रीमती मधु गोयल एवं श्री शिव प्रसाद सैनी को सम्मानित किया गया। ब्लाॅक स्तर पर श्री शिव प्रसाद गौतम श्रीमती वीना अग्रवात, श्रीमती सुनिता गर्ग एवं श्री दिनेश कुमार सांखला को सम्मानित किया गया। इसी तरह जिले के 99 स्कूलों को ब्लाॅकवार फाइव स्टार स्कूल के रूप में सम्मानित किया गया।

error: Content is protected !!