अमित शाह के स्वागत की तैयारियां

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह के 4 अक्टूबर को बीकानेर आगमन की तैयारीयां जोर शोर से चल रही है।
स्वागत प्रभारी महावीर रांका के निवास पर भाजपा कार्यकर्ता झण्डे तैयार करने से लेकर चैराहो की सजावट, कटआउट तैयार करवाने सहित विभिन्न कार्यो की व्यवस्था में लगे हुए हैं।
इन तैयारीयों में उपमहापौर अशोक आचार्य सहित पार्षद राजेन्द्र शर्मा, भगवती प्रसाद गौड़, रमेश कुमार भाटी, दुर्गा शंकर आचार्य, आनन्द सोनी, दीपक व्यास, बाबु सुथार, प्रणव भोजक,
नरेन्द्र भादाणी, रजत, मिथुन आदि कार्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पूर्व स्वागत प्रभारी महावीर रांका ने सजावट किये जाने वाले स्थानों का जायजा भी लिया व दिशा निर्देश भी दिए

error: Content is protected !!