भाजपा के पक्ष में मतदान करने का लिया संकल्प

अतीतमंड गांव में भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत करने को लेकर कार्यकर्त्ताओं को जानकारी देते भाजपा युवा नेता महेन्द्रसिंह रावत।
ब्यावर, 04 नवंबर, रविवार।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी आवाह्न पर बूथ महासंपर्क महाभियान के तहत मेरा बूथ सबसे मजबूत करने को लेकर भाजपा युवा नेता महेन्द्रसिंह रावत के नेतृत्व में अतीतमंड गांव के बूथ संख्या 163 पर कार्यकर्ताओं से संपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया। भाजपा युवा नेता महेन्द्रसिंह रावत ने कार्यकर्त्ताओं को आगामी 7 दिसम्बर को भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में कार्यकर्त्ताओं को भाजपा की प्रचार सामग्री वितरित कर केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

error: Content is protected !!