दीपावली पर्व के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त

अजमेर, 06 नवम्बर। जिला मजिस्ट्रेट आरती डोगरा ने कल 7 नवम्बर को दीपावली पर्व पर कानून, शान्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। उन्होंने बताया कि एडीए उपायुक्त श्री एन.एल.राठी, नगर निगम उपायुक्त श्री करतार सिंह एवं तहसीलदार श्री ओमप्रकाश सोनी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

पुष्कर मेला मजिस्ट्रेट होंगे भाटी
अजमेर, 06 नवम्बर। अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेला 2018 के लिए पीसांगन उप जिला मजिस्ट्रेट श्री समदर सिंह भाटी को मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट आरती डोगरा ने बताया कि पुष्कर मेले की समस्त प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने तथा कानून एवं शान्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए पीसांगन उप जिला मजिस्ट्रेट श्री समदर सिंह भाटी को पुष्कर मेला मजिस्ट्रेट, प्रशिक्षु आईएएस श्रीमती तेजस्वी राणा को अतिरिक्त मेला मजिस्ट्रेट तथा पुष्कर तहसीलदार श्री पंकज बडगूजर को सहायक मेला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। मेले की सम्पूर्ण व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री अबु सूफियान चौहान को पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है।

error: Content is protected !!