हर अजमेरवासी के तन , मन , मस्तिष्क व हृदय को स्वस्थ रखने व कम्प्यूटर से परे भी एक खेल की दुनिया है ये बताने के लिए हर माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाला स्वस्थ अजमेर कार्यक्रम दिनांक 25-11-18 को आनासागर चौपाटी , रीजनल कॉलेज के सामने सुबह सात बजे से नौ बजे तक आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संयोजिका कीर्ति पाठक ने जानकारी दी कि इस बार के आयोजन में महावीर इंटर्नैशनल , लायंस क्लब शौर्य , लायंस क्लब उमंग के अलावा ज्ञानम संस्था के साथी भी भाग लेंगे।
कार्यक्रम में लट्टू , कंचे , तीन टाँग की रेस , साइकल रेस , टायर रेस व सतोलिया के साथ म्यूज़िकल चेयर भी खिलाया जाएगा।
इस बार का मुख्य आकर्षण रहेगा उगते सूर्य की मोबाइल द्वारा फ़ोटो प्रतियोगिता – जिस प्रतिभागी की फ़ोटो सब से सुंदर होगी उसे अगले माह के कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता के जज रक्षित शर्मा होंगे ।