यूनाइटेड अजमेर का चौथा स्वस्थ अजमेर अभियान रविवार सुबह

united ajmerयूनाइटेड अजमेर का चौथा स्वस्थ अजमेर अभियान रविवार सुबह 6 बजे से 9 बजे तक दौलत बाग़ में मनाया जाएगा। इस बार स्वस्थ अजमेर अभियान के स्वरुप में कुछ परिवर्तन किया गया है। यूनाइटेड अजमेर हर बार की तरह इस बार भी अजमेरवासियों को कुछ नया देने की कोशिश करने जा रहा है।

रविवार को सर्वप्रथम सुबह 6.30 बजे मॉर्निंग रागा होगा। मॉर्निंग रागा अजमेर के संगीतज्ञ डॉ रजनीश चारण जी द्वारा किया जाएगा। रविवार को अजमेरवासिओं को मॉर्निंग रागा के माध्यम से सुप्रभात अजमेर करने का मौक़ा मिलेगा। मॉर्निंग रागा के बाद 7 बजे से 7.30 तक तन के स्वास्थ्य हेतु वीणा उप्पल जी द्वारा योग करवाया जाएगा। योग के बाद 7.30 से 8 बजे तक सहज मार्ग (Heartfulness) द्वारा ध्यान करवाया जाएगा। 7.45 से 8.15 बजे तक एरोबिक्स करवाया जाएगा और 8.15 के बाद खेल के मैदान में खेल का आयोजन किया जाएगा। सुभाष उद्यान में क्रिकेट, कब्बड्डी, फुटबॉल, कंचे आदि खेलने के साथ साइकिल चलाने की सुविधा भी होगी।

स्वस्थ अजमेर कार्यक्रम में इस बार दो प्रतियोगिता आयोजित करवाई जाएगी।
1. स्केटिंग रेस प्रतियोगिता
2. लट्टू चलाने की प्रतियोगिता

इसी दौरान संजय सेठी जी व उन की टीम द्वारा पेंटिंग पर चर्चा व् पेंटिंग सिखाई जायेगी। वहीँ डॉ महेंद्र अग्रवाल व् उन की टीम द्वारा एक्यूप्रेशर द्वारा शरीर की व्याधियों को दूर किया जाएगा।

स्वस्थ अजमेर कार्यक्रम में इस बार यूनाइटेड अजमेर बिछाएगा एक सपनों की चादर।

ये वो चादर है जो ज़रूरतमंद बच्चों के खेलने के स्वप्न को पूरा करने की कोशिश करेगी। यूनाइटेड अजमेर सभी अजमेरवासियों से अनुरोध करता है कि अजमेर प्रशासन की पहल गिफ्ट ए टॉयज में खिलौने दान करें। ये खिलौने अजमेर की आंगनबाडी केंद्रों में बांटे जाएंगे जिस से बच्चे उन से खेल कर खुश हों सकें… क्योंकि खुशियाँ बांटने से ही बढ़ती हैं।

कीर्ति पाठक
( संस्थापक )
यूनाइटेड अजमेर (ए सिटीजन इनिशिएटिव)
संपर्क :- 9672124269
ईमेल :- [email protected]

सुशील पाल
( मीडिया प्रभारी )
यूनाइटेड अजमेर (ए सिटीजन इनिशिएटिव)
संपर्क :- 7665760777

error: Content is protected !!