देवनानी को फलों से तोला

अजमेर, 25 नवम्बर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याषी व षिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी का रविवार को जनसम्पर्क के दौरान जहां पुष्प वर्षा के साथ माला और साफे पहनाकर स्वागत किया गया, वहीं उन्हें फलों से भी तोला गया।
देवनानी ने रविवार की सुबह वार्ड 54 में अभियन्ता नगर स्थित शनि मन्दिर के दर्षन कर जनसम्पर्क की शुरूआत की। उन्होंने गांधी नगर, चित्रकूट काॅलोनी, बालाजी नगर, द्वारका नगर, किसान काॅलोनी, अरावली विहार, अभियन्ता नगर आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर मत व समर्थन मांगा। जगह-जगह उनका नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोष-खरोष के साथ स्वागत करते हुए मालाएं व साफे पहनाए। उनके साथ पार्षद वीरेन्द्र वालिया, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार ललवानी, अभिषेक गोसाई, नवनीत जैन, अल्लारखा, उमेष सिंह राठौड़, कुनाल चैरसिया, आषा शर्मा, सुभाष यादव, महेष माथुर, एन.एस. पंवार, ललित जैन, इन्द्र कुमार, भगवान सिंह खंगारोत, कोमल नागदेव, भोजराज जेठानी, अन्नू जैन, ओमप्रकाष बाहेती, सुभाष कष्यप, सुभाष यादव, दुल्लोमल ठकरानी, मोनू कुमावत, सत्यनारायण कुमावत, रमेष गुर्जर, भंवरलाल, रामपाल, डी.पी. शर्मा, लक्ष्मण सिंह, हनुमान परिहार, लोकूमल, परवेष राठी सहित सैकड़ांे नागरिकों व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देवनानी ने रविवार शाम को वार्ड 7 में जनसम्पर्क किया। उनका देहली गेट पर भारी पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। क्षेत्रीय पार्षद वन्दना नरवाल व अनिल नरवाल तथा उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं की ओर से देवनानी का 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। लौंगिया मौहल्ले में ‘रंग दे बसंती ग्रुप’ के कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा और साफा बन्धवाकर स्वागत किया। किषन गुरनानी मौहल्ले में देवनानी को ‘मां अम्बें गु्रप’ की ओर से फलों से तोला गया। मदरसे के बाहर रोषन पठान और उनके सहयोगी कार्यकर्ताओं ने मालाएं व साफा पहनाकर देवनानी का स्वागत किया। देवनानी के साथ शहर जिला भाजपा के महामंत्री रमेष सोनी, शहर जिला भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रष्मि शर्मा, मण्डल अध्यक्ष योगेष शर्मा, बलराम हरलानी, सीताराम शर्मा, राजू नायक, राकेष पंवार, मुकुल साहू, दयाल साजनानी, गौरव मिरवानी, मनीष लखन, मनीष तम्बोली, प्रेमचन्द मेघवाल, अमित राव, रमेष नायक, मदन लाल नायक, मुकेष जोषी, सुन्दर दास लखन, सूरज सत्यानी, जयप्रकाष सोनी, अर्जुन साहू सहित अनेको कार्यकर्ता शामिल रहे।
आज के कार्यक्रम-देवनानी सोमवार को सुबह 8 बजे वार्ड 46 में जनसम्पर्क की शुरूआत इन्द्रा काॅलोनी स्थित इन्द्राजी की मूर्ति से करेंगे व शाम 4.00 बजे वार्ड 02 में जनसम्पर्क की शुरूआत बंजारा बस्ती से करेंगे।
राजलक्ष्मी ने दांतों से ट्रक खींच कर दिखाई महिला शक्ति
चैन्नई की राजलक्ष्मी मांडा ने गांधी भवन चैराहे पर दांतों से मिनी ट्रक खींचा, लोगों ने दांतों तले दबाई अंगुली, फिर से भाजपा को जिताने का किया आह्वान
अजमेर, 25 नवम्बर। चैन्नई (तमिलनाडू) निवासी सुश्री राजलक्ष्मी मांडा ने रविवार को दोपहर 12 बजे गांधी भवन चैराहे पर भारत माता की जयकारे के साथ दांतों से मिनी ट्रक खींचकर नारी शक्ति की क्षमता का प्रदर्षन किया। हालांकि उनका लक्ष्य राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाकर फिर से सत्तारूढ कराने का है, लेकिन उनके इस प्रदर्षन ने यह साबित कर दिया है कि महिलाए किसी भी क्षेत्र में कमजोर व पीछे नहीं हंै।
चैन्नई (तमिलनाडू) वेटलिफ्टर रही सुश्री राजलक्ष्मी मांडा इन दिनों राजस्थान विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए ‘युवा महिला शक्ति यात्रा’ निकाल रही हंै। इसी कड़ी में उनकी यात्रा अपने बीस सहयोगियों के साथ शनिवार को अजमेर पहुंची थी। रविवार को शहर जिला भारतीय जनता युवा मोर्चा और शहर जिला महिला मोर्चा के सांझा बैनरतले गांधी भवन चैराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सुश्री मांडा ने हजारों लोगों की उपस्थिति में दांतांे से ट्रक को खींचने का प्रदर्षन किया, तो हर कोई उनकी हिम्मत की दाद देते हुए वाह-वाही करने लगे। प्रदर्षन के बाद सुश्री मांडा ने अपने सम्बोधन में कहा कि इस संसार में ऐसा कोई भी काम नहीं है, जिसे महिलाएं नहीं कर सकती हैं। महिलाएं न केवल जननी, बल्कि एक तरह से सृष्टि रचयिता हंै। उन्होंने अपने इस प्रण को दोहराया कि वे मातृ शक्ति को सषक्त बनाने का संदेष भारत में जन-जन तक पहुंचाना चाहती है, ताकि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देष की आर्थिक, सामाजिक एवं राजनीतिक व्यवस्था में अपना अमूल्य योगदान दे सकें। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे देष की तरक्की के लिए फिर से भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाएं। उन्होंने कहा, उनका सपना है कि राजस्थान में वसुन्धरा राजे फिर से मुख्यमंत्री और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में नरेन्द्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनंे।
इस मौके पर शहर भाजपा के जिलाध्यक्ष अरविन्द यादव, भारतीय जनता युवा मोर्चा के शहर जिलाध्यक्ष विनीत कृष्ण पारीक, शहर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रष्मि शर्मा, रविन्द्र जसौरिया, सावित्री शर्मा, सुलोचना शुक्ला, संजय चैहान, मयंक तिवारी, राहुल मेहरा, जितेन्द्र रंगवानी, रवि मित्तल, सुभाष जाटव, अनुभवन शर्मा, ऋषि मंगलानी, श्याम कृष्ण पारीक, शंकर गुर्जर, दीपक कलवाई, सावित्री शर्मा, सुधा शुक्ला, भारती श्रीवास्तव, विजय लक्ष्मी विजय, सुलोचना शुक्ला, विजया शर्मा, श्वेता शर्मा, मंजू शर्मा, लक्ष्मी यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

error: Content is protected !!