भाजपा का मुख्य ध्येय अजमेर का चहुंमुखी विकास

अजमेर, 27 नवम्बर। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याषी एवं षिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि षिक्षा के क्षेत्र में न केवल अजमेर, बल्कि पूरे राजस्थान ने प्रगति, उन्नति व विकास के नए सौपान तय किए हैं। हमने हमेषा विकास की बात की है और आगे भी अजमेर का चहुंमुखी विकास उनका व पार्टी का मुख्य ध्येय रहेगा।
देवनानी मंगलवार को उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ संवाद कर रहे थे। देवनानी ने कहा कि अजमेर में अन्य सुविधाओं और विकास कार्यो के साथ-साथ षिक्षा के क्षेत्र पर भी फोकस किया गया है। अजमेर को षिक्षा के क्षेत्र में बहुत ज्यादा लाभ और सुविधाए मिली हैं। सबसे बड़ी उपलब्धि माकड़वाली में करीब 7 करोड़ की लागत से निर्मित स्वामी विवेकानन्द राजकीय माॅडल विद्यालय है। अंग्रेजी माध्यम वाले एवं सीबीएसई से संबद्ध इस विद्यालय में कक्षा 6 से 9 तक चल रही है। उन्होंने कहा कि करीब 10 करोड़ की लागत से क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में कक्षा-कक्षों, लेबोरेट्री व लाइब्रेरी का निर्माण करवाया जा चुका है। विद्यार्थी इन सुविधाओं का खुलकर उपयोग कर रहे हैं।
देवनानी ने कहा कि राजकीय संस्कृत काॅलेज के लिए लोहागल में करीब 6 करोड़ की लागत से नए भवन का निर्माण कराया गया है। यह काॅलेज गंज में बहुत ही छोटी बिल्डिंग में चल रहा था। नया भवन बनने से विद्याार्थियों को काफी सुविधा होगी। लोहागल स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक, बोराज स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय को माध्यमिक, खरेखड़ी स्थित माध्यमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक, लोहाखान स्थित राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय को उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत किया गया है।
देवनानी ने कहा कि षिक्षा के क्षेत्र में इतने विकास कार्य कांग्रेस के शासनकाल में कभी नहीं हुए। पिछले कई दषकों से गंज में चल रहे राजकीय संस्कृत काॅलेज की कभी भी सुध नहीं ली गई, लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान देकर इसके लिए नया भवन बनवाने का बीड़ा उठाया। उन्होंने कांग्रेस को यह विकास कार्य रास नहीं आ रहे हैं, क्योकि वे अजमेर को आगे बढ़ता हुआ देखने की बजाय पिछड़ता हुआ देखने में विष्वास रखती है।
बैठकों में यह भी उपस्थि रहे-बैठकों में मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, पूर्व मंत्री श्रीकिषन सोनगरा, मण्डल अध्यक्ष राजकुमार ललवानी, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष धर्मेष जैन, विकास जैन, संजय अरोड़ा, कमला साहू, गोविन्द उपाध्याय, जयकिषन सोनी, बलराम हरलानी, निवेष जैन, जे.के. जैन, मुकेष कोठारी, राजकुमार बोहरा, भागचन्द चैधरी, सी.पी. कटारिया, राजेष भाटिया, राजेष जैन, देवीलाल जांगिड़, विनोद ढाबरिया, श्याम सुंदर पंवार, सत्यनारायण शर्मा, बृजेष पंवार, बंटी शर्मा, रामजीलाल शर्मा, पूनमचंद सांखला, प्रताप सांखला, गौरीषंकर, रोषन कुमार, दाउदयाल शर्मा, राजू शर्मा, राजीव भारद्वाज, तेजकरण टांक, मुकेष कुमार शर्मा, त्रिलोक चैहान आदि मौजूद रहे।
मतदाताओं से साधा सम्पर्क-देवनानी ने वार्ड 56 में महावीर काॅलोनी, अरिहंत काॅलोनी, नवग्रह काॅलोनी, जोगराज धर्मषाला, राधे विहार, ठाकुर काॅलोनी, मोती विहार आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से सम्पर्क साधा। उनका कई जगह मालाएं व साफे पहना कर स्वागत किया गया। उन्हें हजारे का पौधा भी भेंट किया गया। अनेक बुजुर्ग महिला व पुरूषों ने उनके सिर पर हाथ रखकर आषीर्वाद दिया। इसके बाद उन्होंने वार्ड 50 में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ मतदाताओं से सम्पर्क साधा। उन्होंने पुलिस लाइन, नयाबाग, महादेव नगर, जवाहर नगर, लोहागल रोड, सिविल लाइन, अजमेर अस्पताल आदि क्षेत्रों में सम्पर्क साधा।
महिलाओं ने संभाला मोर्चा-षहर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने भी उत्तर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए मोर्चा संभाल लिया है। मोर्चा की शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती रष्मि शर्मा की अगुवाई में महिला कार्यकर्ताओं ने पलटन बाजार, पुष्कर रोड स्थित शास्त्री काॅलोनी, हाथीभाटा आदि क्षेत्रों में व्यापक जनसम्पर्क कर देवनानी के लिए मत व समर्थन मांगा। इनमें सावित्री शर्मा, विजय लक्ष्मी विजय, श्वेता शर्मा, सरोज चैधरी, सुधा शुक्ला, विजया शर्मा, भारती श्रीवास्तव, सरोज कंवर, भावना, लक्ष्मी यादव आदि शामिल रहीं।

error: Content is protected !!