योगी की अजमेर में चुनावी सभा आज

अजमेर, 27 नवम्बर। उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री व भाजपा के स्टार प्रचारक आदित्यनाथ योगी बुधवार को अजमेर आएगे। वे यहां सुबह 10.30 बजे आजाद पार्क में भाजपा की चुनावी आमसभा को सम्बोधित करेंगे।
अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याषी एवं षिक्षा राज्यमंत्री वासुदेव देवनानी ने बताया योगी अजमेर पहुंचकर सीधे सभा स्थल पर पहुंचेगे। उत्तर प्रदेष के मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी की यह पहली अजमेर यात्रा है। योगी की यात्रा से भाजपा कार्यकर्ताओ में उत्साह बना हुआ है। उन्होंने बताया की आम सभा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने और पार्टी के पदाधिकारियों ने मंगलवार को सभा स्थल का जायजा लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।
महिलाओं ने बांटे पीले चावल-इस बीच शहर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को शहर में विभिन्न बाजारों में जाकर व्यापारियों और आमजन को योगी की सभा में आमंत्रित करने के लिए पीले चावल बांटे। इनमें मोर्चा की शहर जिला अध्यक्ष श्रीमती रष्मि शर्मा, सावित्री शर्मा, विजय लक्ष्मी विजय, श्वेता शर्मा, सरोज चैधरी, सुधा शुक्ला, विजया शर्मा, भारती श्रीवास्तव, सरोज कंवर, भावना, लक्ष्मी यादव, विनोद कंवर, इषरत परवीन, सलोनी जैन, डिम्पल शर्मा, चन्दा रानी आदि शामिल रहीं।

error: Content is protected !!