रंगोली बनाकर दिया मतदाता जागरूकता संदेश

ब्यावर, 2 दिसंबर। स्वीप कार्यक्रम के तहत रविवार को लॉयनेस क्लब ब्यावर जीनियस व जीनियस प्ले स्कूल की ओर से रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्लब अध्यक्ष वंदना शर्मा ने बताया कि मतदाता जागरूकता के लिए आयाेजित कार्यक्रम में 30 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुमित सारस्वत ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान बेहद आवश्यक है। प्रदेश की प्रगति में भागीदारी निभाने के लिए हर मतदाता को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इंदु व्यास ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने अांगन में रंगों से सुंदर कलाकृतियां बनाकर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। किसी ने मतदाता होने पर गर्व किया तो किसी ने वोट को बंदूक की गोली से भी ज्यादा ताकतवर बताया। डिम्पल यादव व नीता कुमावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में सीमा मूंदड़ा, जसबीर कौर, संगीता यादव, किरण बंग, शोभा मेहता, पूजा सिंह, विनोद व्यास ने शिरकत की। रंगोली प्रतियोगिता में प्रियंका जैन व यशपाल शर्मा ने प्रथम, अनुराधा प्रजापति व लता प्रजापति ने द्वितीय एवं ममता, दुर्गा व महिमा अग्रवाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया।

error: Content is protected !!